{"_id":"593451e84f1c1b490dbdbf9c","slug":"heat-waves-in-punjab-amritsar-47-5-degrees-two-children-unconscious","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पंजाब: गर्मी ने किया बेहाल, अमृतसर में पारा 47.5 डिग्री, दो बच्चे बेहोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब: गर्मी ने किया बेहाल, अमृतसर में पारा 47.5 डिग्री, दो बच्चे बेहोश
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर/बठिंडा/फतेहगढ़ साहिब
Updated Mon, 05 Jun 2017 09:18 AM IST
विज्ञापन
Heat Wave
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब में रविवार को गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया। पूरा प्रदेश लू की चपेट में है। इस कारण छुट्टी का दिन होने के बावजूद बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। अमृतसर का तापमान 47.5 डिग्री दर्ज किया गया।
यह इस सीजन का प्रदेश में सबसे अधिक गर्म दिन रहा। वहीं फतेहगढ़ साहिब में पारा 46 डिग्री और बठिंडा में 45 डिग्री के पार पहुंच गया। बठिंडा में लू की चपेट में आने से दो बच्चे बेहोश हो गए। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दो दिनों तक तापमान बढ़ सकता है। इसके बाद पश्चिमी विक्षोभ के असर से 7 और 8 जून को पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है।
पहाड़ों पर छूट रहे पसीने
मौसम के बदले मिजाज के बीच हिमाचल में भीषण गर्मी पड़ रही है। शिमला और ऊना में वर्ष 2014 के बाद जून माह में सर्वाधिक गर्मी रिकॉर्ड की गई। रविवार को ऊना में 44.8 और राजधानी शिमला में 30.1 डिग्री तक तापमान पहुंच गया। सीजन का प्रदेश यह सबसे गर्म दिन रहा। पहाड़ में गर्मी से जहां पसीने छूट रहे हैं वहीं मैदानी क्षेत्रों में लू से लोग बेहाल हैं। दिन के समय लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है।

लू की चपेट में आने से दो बच्चे बेहोश
क्षेत्र तापमान
अमृतसर 47.5
जींद 47
फतेहगढ़ साहिब 46.5
हिसार 46.5
सिरसा 46.5
पटियाला 46.3
कैथल 46.3
लुधियाना 46.2
चरखी दादरी 46
अमृतसर 47.5
जींद 47
फतेहगढ़ साहिब 46.5
हिसार 46.5
सिरसा 46.5
पटियाला 46.3
कैथल 46.3
लुधियाना 46.2
चरखी दादरी 46