Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Heat wave alert temperature above 42 degrees road and markets deserted in Chandigarh weather news

चंडीगढ़ में गर्मी का कर्फ्यू:44 डिग्री तक पहुंचा पारा, शहर की लाइफ लाइन सुखना लेक पर सन्नाटा, ऑरेंज अलर्ट जारी

Mon, 09 Jun 2025 06:17 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Mon, 09 Jun 2025 06:17 PM IST
सार

चंडीगढ़ में गर्मी का कर्फ्यू लग गया है। दोपहर में सड़क, पार्क, बाजार और पर्यटन स्थल सुखना लेक पर भी सन्नाटा पसरा हुआ है। चंडीगढ़ में अधिकतम तामपान 44 डिग्री तक पहुंच गया है।

विज्ञापन
Heat wave alert temperature above 42 degrees road and markets deserted in Chandigarh weather news
सुखना लेक का जलस्तर घटा - फोटो : संवाद

विस्तार

सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ में गर्मी से लोग बेहाल हैं। दिन में ऐसा महसूस हो रहा है कि आसमान से आग बरस रही हो। दोपहर में शहर के बाजार सहित चंडीगढ़ की लाइफ लाइन कहे जाने वाले सुखना लेक पर सन्नाटा पसरा हुआ है। चंडीगढ़ का तापमान 44 डिग्री के करीब पहुंच रहा है। सोमवार को शहर का अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।  

विज्ञापन


दिन से साथ अब रातें भी गर्म होने लगी हैं। क्योंकि रात का तापमान 28 डिग्री से ऊपर दर्ज किया जा रहा है। बीते वर्ष भी तामपान ने कई पुराने रिकार्ड तोड़े थे। बीते वर्ष 2024 में जून में शहर का अधिकतम तापमान 45 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया था।  
विज्ञापन


वहीं इस बार भी बढ़ती गर्मी को देखते हुए अंदाजा लगाया जा रहा है कि शहर का 45 डिग्री तक जा सकता है। स्थिति यह है कि दोपहर में शहर के सड़कों पर सन्नाटा पसरने लगा है, वहीं पशु-पक्षी भी गर्मी से छटपटाने लगे हैं। इससे पहले रविवार को तापमान 42.1 डिग्री दर्ज किया गया था जो सामान्य से करीब 3.3 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 28.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, यह सामान्य से 2.5 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। अगले कुछ दिनों तक तापमान 42 से 44 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने के आसार हैं। राहगीरों की प्यास बुझाने के लिए लोग एवं स्वयंसेवी संस्थाएं शहर में कई जगह ठंडे पानी की छबील भी लगा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




मौसम विभाग का कहना है कि 9 जून से दिन और रात दोनों ही गर्म रहेंगे। इसे लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा अगले कुछ दिनों तक तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। ऐसे में बहुत जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलें। 12 जून तक मौसम ऐसा ही रहेगा। पिछले साल 2 जून को सबसे ज्यादा तापमान दर्ज किया गया था। उस समय चंडीगढ़ का तापमान 44.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था।


सुखना लेक और प्रमुख बाजारों में कम रही भीड़
रविवार का छुट्टी होने के बावजूद शाम के समय सुखना लेक समेत शहर के सभी प्रमुख बाजारों में आम दिनों की तुलना में काफी कम भीड़ रही। रात तक गर्म हवाओं का एहसास होते रहा। लोगों ने मॉल में घूमना ज्यादा पसंद किया।

13 और 14 जून को बदल सकता है मौसम
13 और 14 जून को मौसम में बदलाव आएगा। इस दौरान तेज बारिश होने के बाद बिजली गिरने की आशंका जताई गई है। हवाओं की रफ्तार करीब 50 किलोमीटर प्रतिघंटे तक रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने इस दौरान सुरक्षित जगहों पर रहने और बहुत जरूरी होने पर ही घर से निकलने की सलाह दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed