फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Heat wave alert in Chandigarh from 9 to 11 June

Chandigarh News: चंडीगढ़ में 9 से 11 जून तक हीट वेव का अलर्ट

Sun, 08 Jun 2025 02:05 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Jun 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
Heat wave alert in Chandigarh from 9 to 11 June
चंडीगढ़। सिटी ब्यूटीफुल में गर्मी ने अपना प्रकोप दिखाना शुरू कर दिया है। मौसम विज्ञान विभाग ने 9 से 11 जून तक के लिए हीट वेव का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान लोगों को बहुत जरूरी होने पर ही दोपहर के समय घर से निकलने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन


शनिवार को शहर का अधिकतम तापमान 39.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.1 डिग्री सेल्सियस अधिक था। वहीं, न्यूनतम तापमान भी 27.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.7 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। यह पहली बार है जब जून के महीने में चंडीगढ़ में अधिकतम और न्यूनतम दोनों तापमान सामान्य से ऊपर हैं।
विज्ञापन


मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले पांच दिनों में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। हालांकि, जून के महीने में अभी तक तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक नहीं पहुंचा था। इससे लोग मौसम का आनंद ले रहे थे, लेकिन अब बढ़ती गर्मी ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया है। सार्वजनिक अवकाश होने के बावजूद, कई लोगों ने गर्मी से बचने के लिए घर पर ही रहना पसंद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मानसून की स्थिति अनिश्चित

मानसून के आगमन को लेकर अभी भी अनिश्चितता बनी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, मानसून महाराष्ट्र तक पहुंच गया है, लेकिन वहां पहुंचने के बाद उसकी गति थम गई है। चंडीगढ़ में मानसून जल्द भी आ सकता है। यह भी संभव है कि यह 30 जून तक अपने निर्धारित समय पर आए। मौसम विभाग के निदेशक सुरिंदर पाल ने बताया कि अगले कुछ दिनों में ही मानसून की स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
आगामी पांच दिनों का पूर्वानुमान

तारीख अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान

8 जून 40 28
9 जून 41 29
10 जून 41 29
11 जून 41 29
12 जून 41 30
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed