{"_id":"60c122ef8ebc3eb6015ed703","slug":"heat-broke-last-june-s-record-mercury-reached-41-9-degrees-chandigarh-news-pkl416161640","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्मी ने तोड़ा पिछले जून का रिकॉर्ड, 41.9 डिग्री पर पहुंचा पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्मी ने तोड़ा पिछले जून का रिकॉर्ड, 41.9 डिग्री पर पहुंचा पारा
विज्ञापन
चंडीगढ़। गर्मी ने बुधवार को पिछले साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। 9 जून को पिछले साल अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था जबकि इस वर्ष अधिकतम तापमान 41.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तेज धूप के कारण गर्मी व उमस से पूरे दिन लोग बेहाल रहे। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, शुक्रवार से मौसम में बदलाव आज सकता है। 11 जून को बादल छाए रहने के आसार हैं। साथ ही 12 व 13 जून को बारिश के आसार हैं। बारिश से तापमान नीचे आएगा और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।
चंडीगढ़ में पिछले कई हफ्तों से तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया जा रहा था। जून का पहला हफ्ता भी ठीक-ठाक रहा है। मंगलवार से तापमान में बढ़ोतरी शुरू हुई जो बुधवार को भी दर्ज की गई। मौसम विभाग का कहना है कि इस समय कोई भी मौसमी सिस्टम सक्रिय नहीं है। मौसम शुष्क बना हुआ है इसलिए तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। इसके साथ ही हवा में नमी की मात्रा भी बढ़ी हुई है। इससे लोगों को गर्मी ज्यादा सता रही है। बुधवार को रात का तापमान 30.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
आगे कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि बारिश के बाद 11 जून को अधिकतम तापमान 39 और न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक आ सकता है। वहीं 12 जून को अधिकतम तापमान 36 और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के आसार हैं।