फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Hearing on Sanjiv Mahajan's narco test in Surjit murder case on June 4

सुरजीत हत्या मामले में महाजन के नारको टेस्ट पर 4 जून को सुनवाई

Tue, 25 May 2021 09:22 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 25 May 2021 09:22 PM IST
विज्ञापन
Hearing on Sanjiv Mahajan's narco test in Surjit murder case on June 4
चंडीगढ़। सुरजीत बाउंसर हत्याकांड मामले में संजीव महाजन के नारको टेस्ट की याचिका पर मंगलवार को सुनवाई हुई। याची के वकील राजेश शर्मा ने अदालत से अपील की कि उन्हें संजीव महाजन से मिलने की अनुमति दी जाए, उनकी सहमति के बाद ही नारको टेस्ट करवाया जाए। इस पर अगली सुनवाई अब 4 जून को होगी।
विज्ञापन

याची के वकील राजेश शर्मा ने बताया कि अब वह जेल में संजीव महाजन से मिलने के लिए आवेदन दायर करेंगे। गाइडलाइन के मुताबिक संजीव महाजन से बिना सहमति के पुलिस नारको टेस्ट नहीं करवा सकती है। अगर नारको टेस्ट के लिए सहमति बनती है तो उनका जवाब कोर्ट में रिप्लाई किया जाएगा। अगली सुनवाई पर फैसला हो सकेगा कि संजीव का नारको टेस्ट होना या फिर नहीं। मामले में सुरजीत की पत्नी ने पुलिस को बयान दर्ज करवाया था कि संजीव महाजन का उसके पति सुरजीत की हत्या में हाथ हो सकता है। संजीव महाजन और सुरजीत लंबे समय से एक-दूसरे के जानकार थे, लेकिन उन दोनों में सेक्टर- 37 की कोठी के पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। सुरजीत की हत्या के दौरान स्पॉट पर सबसे पहले संजीव महाजन पहुंचा था। उसे शक है कि सुरजीत को मरवाने में संजीव महाजन का हाथ है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी संजीव का 2 दिन का रिमांड हासिल किया। पुलिस का कहना था कि पूछताछ के दौरान संजीव ने पुलिस का सहयोग नहीं दिया है। वह शातिराना तरीके से अपने बयान से पुलिस को गुमराह कर रहा था। इसके चलते पुलिस उसका नारको टेस्ट करवाना चाह रही है ताकि सुरजीत हत्याकांड मामले का खुलासा हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed