Chandigarh: गवाह को धमकाने के मामले में सुनवाई आज, वीसी से होगी गैंगस्टर संपत नेहरा की पेशी
गैंगस्टर संपत नेहरा के खिलाफ सेक्टर-36 थाना पुलिस ने 29 मई 2018 को सेक्टर-45 निवासी मोहम्मद कलाम की शिकायत पर उसे जान से मारने की धमकी की शिकायत पर केस दर्ज किया था। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि उसे अनजान नंबर से वाट्सएप काल आया था। काल करने वाले ने अपना नाम संपत नेहरा बताया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गवाह को गवाही देने पर जान से मारने की धमकी देने के मामले में आज चंडीगढ़ जिला अदालत में सुनवाई होगी। मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के संपत नेहरा को वीसी के जरिए पेश किया जा सकता है।
17 अगस्त को संपत नेहरा को पंजाब पुलिस बठिंडा जेल से कड़ी सुरक्षा के बीच सिविल जज जसप्रीत सिंह मिन्हास की कोर्ट में पेश करने के लिए लाई थी। पांच मिनट कोर्ट में पेश करने के बाद उसे पंजाब पुलिस अपने साथ ले गई।
यह भी पढ़ें: गर्व: चंडीगढ़ की श्वेता बनीं मिस दीवा यूनिवर्स 2023, मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व
संपत के वकील रमन सिहाग ने बताया कि उसे एक मामले में गवाह को धमकाने के मामले में अदालत में पेश किया गया। इसके बाद अदालत में मामले की अगली सुनवाई के लिए आज की तारीख तय कर रखी है। दोपहर बाद अदालत में मामले की सुनवाई होनी है।
यह है पूरा मामला
गैंगस्टर संपत नेहरा के खिलाफ सेक्टर-36 थाना पुलिस ने 29 मई 2018 को सेक्टर-45 निवासी मोहम्मद कलाम की शिकायत पर उसे जान से मारने की धमकी की शिकायत पर केस दर्ज किया था। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि उसे अनजान नंबर से वाट्सएप काल आया था। काल करने वाले ने अपना नाम संपत नेहरा बताया। उसने कहा कि काली भाई के खिलाफ कोर्ट में गवाही दी तो तुझे जान से मार दूंगा। अगर तूने गवाही दी तो तुझे और तेरे परिवार को भी जान से मार देंगे। वहीं काली भाई के खिलाफ जो केस तूने किया है है उसे भी वापस ले ले, तभी तेरी जान बचेगी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने संपत नेहरा के खिलाफ केस दर्ज किया था।