फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Heaps of garbage on the roadside leading to the railway station were removed

Chandigarh News: रेलवे स्टेशन जाने वाली सड़क किनारे लगे गंदगी के ढेरों को हटाया

Thu, 10 Jul 2025 01:27 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jul 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
Heaps of garbage on the roadside leading to the railway station were removed
मनीमाजरा। मौली जागरां चौराहे से रेलवे स्टेशन जाने वाली सड़क किनारे लगे कूड़े के ढेरों को हटा दिया गया है। इस सड़क पर लगे कूड़े के ढेरों से लोगों को आ रही समस्या पर अमर उजाला ने 9 जुलाई को खबर प्रकाशित की थी।
विज्ञापन

इस पर संज्ञान लेते हुए बुधवार को नगर निगम के एमओएच विंग ने तुरंत कार्रवाई की और सारी गंदगी को हटा दिया। यहीं नही सड़क किनारे वाली इस जगह पर जेसीबी मशीन चलाकर वहां गंदगी वाली जगह को समतल भी कर दिया गया है।
विज्ञापन

स्थानीय रेजिडेंशियल एसोसिएशन के चेयरमैन रॉबर्ट विलियम एसोसिएशन के नरेश कुमार, दलबीर सिंह, मिश्री लाल यादव, रजनी बाला, रेखा राजेंद्र कुमार, रेनू, सत्यनारायण आदि का कहना कि लगातार इस एरिया की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने और सड़कों के किनारे पड़े गंदगी के ढेरों को हटाने के लिए आवाज उठाते रहते थे, लेकिन कोई सुनवाई नहीं करता था। जब अमर उजाला ने इस मुद्दे को उठाया तो समस्या का समाधान हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि अभी मौली जागरां चौराहे के सामने पंचकूला की तरफ से आने वाली सड़क किनारे लगे गंदगी के ढेरों को नही हटाया गया है। इस बारे में एरिया पार्षद और चंडीगढ़ नगर निगम की सेनिटेशन कमेटी के चेयरमैन मनोज सोनकर का कहना कि जिस जगह पर अभी गंदगी के ढेर लगे है, वह जगह पंचकूला हुडा प्रशासन की है। पार्षद मनोज सोनकर का कहना कि वह जल्द ही पंचकूला नगर निगम के कमिश्ननर, मेयर और वहां की सेनिटेशन कमेटी का साथ बैठक करके इस समस्या का समाधान निकलवाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed