फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Health Secretary reached Darwa Health and Wellness Center, saw the arrangement

स्वास्थ्य सचिव पहुंचे दड़वा हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर, देखी व्यवस्था

Tue, 24 May 2022 01:48 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 24 May 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
Health Secretary reached Darwa Health and Wellness Center, saw the arrangement
चंडीगढ़। शहर के हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर को आधुनिक रूप देने की तैयारी शुरू हो गई है। स्वास्थ्य सचिव यशपाल गर्ग ने सोमवार को दड़वा स्थित सेंटर का दौरा किया और केंद्र्र की व्यवस्था जांची। भवन की स्थिति देखी और केंद्र प्रभारी से बातचीत की। उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही केंद्र को दूसरे भवन में स्थानांतरित किया जाएगा। इस दौरान स्थानीय पार्षद भी मौजूद थे।
विज्ञापन

यूटी प्रशासक के एडवाइजर धर्मपाल ने कुछ दिनों पहले बैठक कर निर्देश दिया था कि शहर के सभी हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों को 3 महीने में आधुनिक रूप दिया जाएगा। सेंटरों में टेली कंसल्टेशन और ई-हॉस्पिटल की सुविधा बहाल की जाएगी। वहां इसके लिए एक अलग रूम बनाया जाएगा, जहां कंप्यूटर और उससे संबंधित उपकरण लगाए जाएंगे। इसका मुख्य उद्देश्य शहरी अस्पतालों पर मरीजों का दबाव कम करना व बेहतर चिकित्सकीय सुविधा मुहैया कराना है। इस आदेश के क्रियान्यवन के क्रम में कार्य शुरू कर दिया गया है। इसके अंतर्गत स्वास्थ्य सचिव ने सभी संबंधित अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंप दी है। इसके साथ ही वह खुद भी इसके लिए क्षेत्र में भ्रमण कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed