फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Health Secretary Ajoy Sharma transferred before launch of 400 Aam Aadmi clinics in Punjab

Punjab: 400 आम आदमी क्लीनिक के शुभारंभ से पहले हटाए स्वास्थ्य सचिव अजोय शर्मा, पब्लिसिटी बजट रोकने पर गिरी गाज

Sun, 22 Jan 2023 09:58 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sun, 22 Jan 2023 09:58 PM IST
सार

अजोय शर्मा पर क्लीनिक के प्रचार-प्रसार के लिए 30 करोड़ रुपये के बजट को प्रशासनिक स्वीकृति देने का दबाव बनाया जा रहा था, जो कि परियोजना की लागत का तीन गुना था। बताया जा रहा है कि शर्मा ने इसके लिए हामी भरने से मना कर दिया, जिसकी उन पर गाज गिर गई।
 

विज्ञापन
Health Secretary Ajoy Sharma transferred before launch of 400 Aam Aadmi clinics in Punjab
आम आदमी क्लीनिक - फोटो : फाइल

विस्तार

पंजाब में 400 आम आदमी क्लीनिकों के शुभारंभ से ठीक पांच दिन पहले स्वास्थ्य सचिव अजोय शर्मा को स्थानांतरित कर दिया गया है। विभागीय सूत्र बताते हैं कि उन्होंने आम आदमी क्लीनिकों के प्रचार पर 30 करोड़ रुपये खर्च करने पर आपत्ति जताई थी, जिस पर सरकार अब तक 10 करोड़ रुपये खर्च भी कर चुकी है।

विज्ञापन


1999 बैच के आईएएस अधिकारी अजोय शर्मा की सरकार के गठन के तीन महीने के भीतर 100 से अधिक आम आदमी क्लीनिक शुरू करने में महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उनके पास वित्त आयुक्त, कराधान का अतिरिक्त प्रभार भी था। मौजूदा दौर में भी वह क्लीनिकों के शुभारंभ कार्यक्रम की कमान संभाल रहे थे। मुख्यमंत्री भगवंत मान अगले सप्ताह ही इनका शुभारंभ करने जा रहे हैं। बहरहाल, अजोय शर्मा से सभी विभाग वापस ले लिए गए हैं, फिलहाल उन्हें कोई पोस्टिंग नहीं दी गई है।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार शर्मा पर क्लीनिक के प्रचार-प्रसार के लिए 30 करोड़ रुपये के बजट को प्रशासनिक स्वीकृति देने का दबाव बनाया जा रहा था, जो कि परियोजना की लागत का तीन गुना था। बताया जा रहा है कि शर्मा ने इसके लिए हामी भरने से मना कर दिया, जिसकी उन पर गाज गिर गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक इस बजट का एक बड़ा हिस्सा इन क्लीनिकों के प्रचार पर खर्च किया जाना था। पूर्व स्वास्थ्य सचिव ने कथित तौर पर प्रशासनिक स्वीकृति देने के मुख्य सचिव के फरमान को भी नहीं माना। बताया जा रहा है कि अजोय शर्मा ने हाल ही में एक बैठक में मुख्य सचिव विजय कुमार जंजुआ को भी इस बात से अवगत कराया था। इसके बाद उनका विभाग से तबादला कर दिया गया। बहरहाल, स्वतंत्रता सेनानी विभाग के प्रमुख सचिव वीरेंद्र कुमार मीणा को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण का प्रभार दिया गया है। साथ ही योजना प्रमुख सचिव विकास प्रताप को वित्त आयुक्त कराधान का प्रभार सौंपा गया है। इस मामले में अजोय शर्मा से कई बार संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उनसे बात नहीं हो पाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed