फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   health officers recruitment

भरे जाएंगे 168 चिकित्सा अधिकारियों के पद

Thu, 05 Dec 2013 06:01 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 05 Dec 2013 06:01 PM IST
विज्ञापन
health officers recruitment
हरियाणा सरकार द्वारा अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित पदों को भरने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत चिकित्सा अधिकारियों (हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विसेज-दो) के 168 पदों को भरने के लिए 16 दिसंबर तक आवेदन मांगे हैं।
विज्ञापन


सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि आरक्षण का लाभ हरियाणा निवासी उम्मीदवारों को ही दिया जाएगा।  बशर्ते अनुसूचित प्रमाण पत्र को उपयुक्त प्राधिकारी द्वारा राज्य सरकार के मौजूदा दिशा-निर्देशों के अनुरूप जारी किया गया हो।
विज्ञापन


इन पदों के लिए स्नातकोत्तर डिग्री एवं डिप्लोमा तथा ग्रामीण सेवा का अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों को वरीयता दी जाएगी। इसके अलावा, चयन के बाद उम्मीदवारों की प्रतीक्षा सूची विज्ञापित पदों के 50 प्रतिशत के बराबर रखी जाएगी। यह प्रतीक्षा सूची पहले नियुक्ति पत्र जारी होने के चार माह तक वैध रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए ऐसे उम्मीदवार जिनके पास एमबीबीएस की डिग्री, इंटर्नशिप पूरी होने संबंधी प्रमाण पत्र, स्थायी पंजीकरण नहीं है या उनका परिणाम प्रतीक्षित है, आवेदन नहीं कर सकते तथा अधूरे आवेदनों को स्वीकार नहीं किया जाएगा।


सभी प्रकार की योग्यता पूरी करने वाले उम्मीदवार अपने आवेदन फार्म निदेशालय, स्वास्थ्य सेवाएं, सेक्टर-6, पंचकूला को 16 दिसंबर तक भेज सकते हैं। इसके बाद 23 दिसंबर से साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed