फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Health of AAP MLA Jaswant Singh Gajjanmajra deteriorated, admitted to chandigarh PGI

Punjab: गिरफ्तार आप विधायक जसवंत गज्जनमाजरा की तबीयत बिगड़ी, पीजीआई चंडीगढ़ में दाखिल

Tue, 07 Nov 2023 12:31 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 07 Nov 2023 12:31 PM IST
सार

सोमवार को ईडी टीम के दो अधिकारी सादे कपड़ों में विधायक जसवंत गज्जनमाजरा के पीए के पास पहुंचे और उनको बताया कि लुधियाना से विधायक कुलवंत सिंह ने उनको विधायक के साथ बैठक के लिए भेजा है। इस तरह वह दफ्तर में दाखिल हो गए थे और विधायक को गिरफ्तार कर लिया।  

विज्ञापन
Health of AAP MLA Jaswant Singh Gajjanmajra deteriorated, admitted to chandigarh PGI
जसवंत सिंह गज्जनमाजरा। - फोटो : फाइल

विस्तार

41 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले में ईडी ने पंजाब के अमरगढ़ से आप विधायक जसवंत सिंह गज्जनमाजरा को गिरफ्तार किया था। देर रात हिरासत में अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद उन्हें पीजीआई में भर्ती करवाया गया। वे एडवांस कार्डियक सेंटर के सीसीयू में 17 नम्बर बेड पर भर्ती है।
विज्ञापन


गज्जनमाजरा वही विधायक हैं, जिन्होंने पंजाब की खराब वित्तीय हालत का हवाला देते हुए सिर्फ एक रुपया वेतन लेने का एलान किया था। जिस वक्त उन्हें गिरफ्तार किया गया, वह पार्टी दफ्तर में नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्षों के साथ बैठक कर रहे थे। 
विज्ञापन

बैंकों से ऋण लिया लेकिन दूसरी जगह किया इस्तेमाल
ईडी ने पिछले साल सितंबर में संगरूर में तारा हवेली, तारा कॉन्वेंट स्कूल, तारा गोल्डन होम्स और मालेरकोटला में तारा फीड इंडस्ट्री के परिसरों पर दबिश दी थी। सूत्रों से पता चला है कि तारा कॉर्पोरेशन लिमिटेड इन सभी व्यावसायिक उपक्रमों की मूल कंपनी है और इसका स्वामित्व गज्जनमाजरा, उनके भाइयों और परिवार के अन्य सदस्यों के पास है। उनके परिवार के सदस्यों ने 2011 और 2014 के बीच कई ऋण लिए थे लेकिन ईडी और सीबीआई की जांच के अनुसार, ऋण का उपयोग उस उद्देश्य के लिए नहीं किया गया था, जिसके लिए बैंक से पैसा लिया गया था। जिस समय ऋण लिया गया था, उस समय गज्जनमाजरा कंपनियों के निदेशकों में से एक थे।

फर्म ने अपने निदेशकों के माध्यम से अपने स्टॉक को छिपाया और गलत इरादे से ऋणों में हेरफेर किया। इससे बैंक को करीब 40.92 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। गज्जनमाजरा को जालंधर के ईडी कार्यालय लाया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। उल्लेखनीय है कि एक सप्ताह पहले ही ईडी ने मोहाली से आप विधायक कुलवंत सिंह के यहां दबिश दी थी। एक सप्ताह बाद ईडी ने पंजाब में आप विधायक को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई उस समय की गई जब आम आदमी पार्टी ईडी की कार्रवाई को लेकर हल्ला मचा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed