फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Health Minister said, the supply line broke, now the dead line of drugs will be over

पंजाब के सेहत मंत्री ने कहा, सप्लाई लाइन तोड़ी, अब नशों की डिमांड लाइन खत्म करेंगे

Tue, 10 Jul 2018 09:46 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Updated Tue, 10 Jul 2018 09:46 AM IST
विज्ञापन
Health Minister said, the supply line broke, now the dead line of drugs will be over
सेहत मंत्री ब्रह्म मोहिंदरा बच्चे को दवा पिलाते हुए
सेहत मंत्री ब्रह्म मोहिंदरा ने दावा किया कि राज्य में नशों की सप्लाई लाइन तोड़ दी गई है और अब नशों की डिमांड लाइन खत्म की जाएगी। सरकार नशों की लत का शिकार हुए नौजवानों को नशामुक्त करके हुनर विकास के जरिये उनके पुनर्वास के लिए सरकारी व गैर सरकारी क्षेत्रों में नौकरियों के मौके भी मुहैया कराएगी।
विज्ञापन


कैबिनेट मंत्री सोमवार को सेहत विभाग की ओर से मिशन तंदरुस्त पंजाब के तहत स्थानीय सरकारी माता कौशल्या अस्पताल में मनाए जा रहे तेज दस्त रोकथाम पखवाडे़ की शुरुआत के मौके पर आयोजित राज्यस्तरीय समारोह में बोल रहे थे। 
विज्ञापन


उन्होंने इस मौके पर लोगों से आह्वान किया कि वह नशों के शिकार लोगों को नफरत से देखने के बजाय नशामुक्ति केंद्रों में दाखिल कराएं। सेहत मंत्री ने माना कि पिछले दिनों जीरा व नवांशहर में हुई दो-दो मौतें नशों के कारण हुई हैं, जबकि बाकी मौतें हेरोइन या स्मैक की कमी से हुई हो सकती हैं, लेकिन इनको बिना जांच नशों के साथ नहीं जोड़ा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेहत मंत्री ने बताया कि सरकार पटियाला के सरकारी राजिंदरा अस्पताल का पुराना रुतबा बहाल कराएगी और माता कौशल्या अस्पताल में और सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी। उन्होंने बताया कि दस्त रोकथाम पखवाड़े के तहत बच्चों की मौतें रोकने के लिए घर-घर ओआरएस के पैकेट और जिंक की गोलियां पहुंचाई जाएंगी।


सेहत मंत्री ने इस मौके पर ओआरएस के पैकेट बांटे और अस्पताल में ओआरएस व जिंक कार्नर की शुरुआत कराई। इस मौके पर सिविल सर्जन डॉ. हरीश मल्होत्रा, आईएमए के प्रदेश प्रधान डॉ. जतिंदर कांसल और माता कौशल्या अस्पताल की एमएस डॉ. रेणु अग्रवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed