फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Health Minister filed defamation case against simmerjit Bains

सेहत मंत्री ने सिमरजीत बैंस के खिलाफ दायर किया मानहानि का केस, दवा घोटाले में लगाए थे संगीन आरोप

Thu, 02 Aug 2018 09:43 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Updated Thu, 02 Aug 2018 09:43 AM IST
विज्ञापन
Health Minister filed defamation case against simmerjit Bains
सिमरनजीत सिंह बैंस - फोटो : फाइल फोटो
सेहत मंत्री बह्म मोहिंदरा ने बुधवार को पटियाला अदालत में लोक इंसाफ पार्टी के विधायक सिमरजीत बैंस के खिलाफ मानहानि का केस दायर कर दिया। इस केस में अगली सुनवाई 24 अगस्त को होगी। गौरतलब है कि बैंस ने पिछले दिनों सेहत मंत्री पर विभाग के लिए दवा खरीद में करोड़ों का घपला करने के संगीन आरोप लगाए थे।
विज्ञापन


बुधवार को सेहत मंत्री बह्म मोहिंदरा अपने वकील के साथ पटियाला जिला कोर्ट में सिविल जज जूनियर डिवीजन निधि सैनी की अदालत में पहुंचे और लोक इंसाफ पार्टी के विधायक सिमरजीत बैंस के खिलाफ मानहानि का केस दायर कर दिया। इस मौके पर पत्रकारों से बात करते हुए बह्म मोहिंदरा ने कहा कि बैंस ने उनके खिलाफ बेबुनियाद और झूठे आरोप लगाए हैं। जो पूरी तरह से सच्चाई से परे हैं।
विज्ञापन


 आरोप लगाने से पहले बैंस ने न तो इन्हें चेक किया और न ही वेरिफाई किया। ब्रह्म मोहिंदरा ने कहा कि बैंस ने सस्ती शोहरत पाने के लिए उन्हें निशाना बनाया, जिसे वह किसी भी कीमत पर सहन नहीं करेंगे। बह्म मोहिंदरा ने बताया कि बैंस ने उन पर आरोप लगाए कि उनकी खुद की दवा कंपनी है, जिसकी दवाएं वह विभाग को बेच रहे हैं। उनके कहने पर ही विभाग को दवाएं सप्लाई हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 गौरतलब है कि बैंस ने सेहत मंत्री पर विभाग के लिए दवा खरीद में करोड़ों रुपये का घपला करने के आरोप लगाए थे। बैंस ने आरोप लगाया था कि मंत्री ने जानबूझकर दवा खरीद के लिए ऐसे नियम बनाए हैं, जिससे केवल उनकी चहेती कंपनियां ही टेंडर प्रक्रिया में शामिल हो सकें।  


बुधवार को अदालत में बह्म मोहिंदरा ने कहा कि बैंस की उनके प्रति शब्दावली बेहद गलत थी। इसलिए उन्होंने बैंस के खिलाफ कोर्ट में मानहानि का केस दायर कर दिया है। कोर्ट के सामने उन्होंने इस केस के सारे तथ्य रखे हैं। मामले में अगली सुनवाई 24 अगस्त को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed