फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Health Minister Anil Vij said- If want to live with Corona, will have to make new laws

स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज बोले- कोरोना के साथ जीना है तो नए कानून बनाने पड़ेंगे

Tue, 12 May 2020 10:31 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 12 May 2020 10:31 PM IST
सार

  • कोरोना जल्द खत्म होता नजर नहीं आ रहा, चलना तो इसके साथ ही पड़ेगा
  • एडवाइजरी जारी करने से काम नहीं चलेगा, क्रिमिनल आफेंस बनाना पड़ेगा

विज्ञापन
Health Minister Anil Vij said- If want to live with Corona, will have to make new laws
गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

चारों तरफ चल रहे लॉकडाउन और कोरोना के साथ चल रही जंग में हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने कहा है कि जिस तरह के हालात हैं। उन्हें देख कर यह कहा नहीं जा सकता कि कोरोना जल्द खत्म हो जाएगा।

विज्ञापन


ऐसे में मेरा यह सुझाव है कि कायदे कानून सख्त करने पड़ेंगे। जिस तरह से पूरे देश में सड़क पर बाएं चलने का नियम है। उसी तरह से नियम बनाने पड़ेंगे कि एक व्यक्ति कम से कम सड़क पर छह फुट की दूरी बना कर रखे। मास्क लगाने के लिए कानून में संशोधन करना होगा। यहां तक कि आने वाले समय में गाड़ियों को भी उसी हिसाब से मॉडीफाई करना पड़ेगा। सिर्फ एडवाइजरी जारी कर देने से काम नहीं चलेगा, क्योंकि एडवाइजरी को लोग मानते नहीं हैं।
विज्ञापन


विज ने कहा कि जहां मौका मिलेगा मैं वहां पर अपनी बात भी रखूंगा। आने वाले समय में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री के साथ भी अपनी बात को साझा करूंगा। उन्होंने कहा कि सभी गतिविधियां जरूरी होती जा रही हैं। इंडस्ट्री खुलती है तो उन्हें लेबर चाहिए। लेबर को पेट भरने के लिए खाना चाहिए और फैक्ट्री तभी चलेगी जब बाजार खुलेगा। लिहाजा सब कुछ खोलना भी धीरे-धीरे आवश्यक होता जा रहा है। ऐसे में नियमों को सख्त बनाना बहुत जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हिसार प्रकरण की जांच होगी

हिसार में डॉ. रमेश पूनिया के तबादले के मामले में अनिल विज ने घटना की जांच का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा है कि मुझे इस मामले की पूरी जानकारी नहीं है। इस घटनाक्रम की जांच करवाई जाएगी। किसी भी कोरोना वॉरियर को हताश नहीं होने दिया जाएगा। मालूम हो कि हिसार में एक प्रभावशाली व्यक्ति के घर के बाहर क्वारंटीन का पोस्टर लगाने पर डॉ. रमेश पूनिया का तबादला किया गया है।

एसआरएल पर कार्रवाई को एमओयू का इंतजार
एसआरएल लैब रिपोर्ट की जांच के मामले में हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा है कि इस मामले में कार्रवाई की जाएगी। एसआरएल की जो जांच रोहतक पीजीआई को सौंपी थी। उसमें खामी पाई गई है। अब इस मामले में वे एमओयू को देख कर कार्रवाई करेंगे, क्योंकि एसआरएल के साथ एमओयू हरियाणा सरकार ने साइन किया था। हालांकि अभी तक इस बात का खुलासा सरकार के स्तर पर नहीं किया गया है कि जांच रिपोर्ट में खामी क्या पाई गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed