फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Health Minister Anil Vij said 980 doctors will be recruited soon

हरियाणा सरकार का विस में एलान: 980 डॉक्टर जल्द होंगे भर्ती, बड़े पैमाने पर अन्य स्टाफ मिलेगा, पूरे प्रदेश की होगी मैपिंग

Mon, 20 Dec 2021 11:48 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Mon, 20 Dec 2021 11:48 PM IST
सार

हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि अब किसी विधयाक को पीएचसी और सीएचसी के लिए मांग करने की जरूरत नहीं है। मैपिंग के तहत ही अस्पताल खोले जाएंगे। इसमें अस्पताल और बेड की व्यवस्था करेंगे।

विज्ञापन
Health Minister Anil Vij said 980 doctors will be recruited soon
अनिल विज - फोटो : Twitter : @anilvijminister

विस्तार

हरियाणा को 980 नए डॉक्टर जल्द मिलेंगे। सरकार से भर्ती को मंजूरी मिल चुकी है। बड़े पैमाने पर अन्य स्टाफ भी मिलेगा। स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि डॉक्टरों की भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने के लिए पूरे प्रदेश की मैपिंग की जाएगी। विज विधानसभा में जजपा विधायक देवेंद्र बबली के सवाल का जवाब दे रहे थे। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा, यह चिंता का विषय है कि स्वास्थ्य विभाग में स्टाफ की कमी चल रही है। स्टाफ नर्स की 1584 पदों की परीक्षा का परिणाम घोषित हो चुका है और चयन प्रक्रिया जारी है। नेत्र सहायक के 66, रेडियोग्राफर के 197, लैब टेक्नीशियन के 307, लैब सहायक के 28, ओटीए के 100, एमपीएचडब्ल्यू फीमेल के 432, दंतक स्वस्तिक कर्मी के 29, डायटिशियन के 23 पदों की परीक्षा का परिणाम घोषित हो चुका है। 
विज्ञापन


टीबीएचसी के 8, सोशल वर्कर के 33, फिजियोथेरेपिस्ट के 92 और क्लास-4 के 1782 पदों पर चयन प्रक्रिया लंबित है। प्रदेश की मैपिंग के बाद हर उस क्षेत्र में समानांतर रूप से स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी, जहां उनकी जरूरत होगी। विज ने कहा कि गांव भादसों की जनसंख्या 27,770 के आसपास है। इसी प्रकार गांव बयाना की जनसंख्या 35,780 के आसपास है, इसलिए यहां पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनाने के बारे में अभी तक सरकार के पास कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनाने के लिए गांव की जनसंख्या एक लाख से ऊपर होनी चाहिए। टोहाना के सामान्य चिकित्सालय में चहारदीवारी और स्टाफ क्वार्टर को ठीक करवाने के लिए जांच करवाई गई है। जिसे जल्द ही ठीक करवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed