{"_id":"60ca2e535e24610aae37624a","slug":"health-minister-anil-vij-issues-order-to-resume-surgery-in-haryana-hospitals","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोगों को राहत: हरियाणा के अस्पतालों में फिर से सर्जरी शुरू करने का आदेश, स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने जारी किया पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोगों को राहत: हरियाणा के अस्पतालों में फिर से सर्जरी शुरू करने का आदेश, स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने जारी किया पत्र
Thu, 17 Jun 2021 02:00 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 17 Jun 2021 02:00 AM IST
सार
हरियाणा के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। अब प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में सर्जरी फिर से शुरू होगी। स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। बता दें कि अमर उजाला ने 16 जून के अंक में मरीजों की अटकी सर्जरी की समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया था।
विज्ञापन
अनिल विज
- फोटो : Twitter : @anilvijminister
विस्तार
हरियाणा में कोरोना महामारी के चलते डेढ़ माह से सरकारी अस्पतालों में बंद सर्जरी को फिर से शुरू करने का आदेश दिया गया है। पिछले कुछ दिनों में कोरोना के केसों में आई गिरावट के बाद स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने पत्र लिखकर आदेश जारी किया हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि मरीजों को आ रही परेशानी को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। पत्र जारी होने के बाद से ऑपरेशन थियटरों को फिर से तैयार किया जा रहा है। इस फैसले से आमजन को काफी राहत मिलेगी और प्रभावित मरीजों के ऑपरेशन हो सकेंगे। संभावना है कि एक से दो दिन में सर्जरी शुरू हो जाएंगी।
विज्ञापन
बता दें कि कोरोना के चरम पर जाने के बाद 20 अप्रैल से मेडिकल कॉलेजों और सिविल अस्पतालों में इलेक्टिव सर्जरी बंद कर दी गई थी। कोरोना काल में केवल इमरजेंसी सर्जरी की जा रही थी, जबकि सामान्य मरीजों को परेशानी झेलनी पड़ रही थी। इसके बाद से या तो मरीजों को आगे की तिथि दी गई थी या फिर मरीजों ने निजी अस्पतालों का रुख किया।
विज्ञापन
निजी अस्पतालों में ऑपरेशन के लिए मोटी फीस चार्ज की जाती है। इसलिए मध्यम व गरीब तबके के सामने परेशानी खड़ी हो गई थी। जून में कोरोना के केस 200 तक रह जाने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने इसकी समीक्षा की। अमर उजाला ने 16 जून के अंक में मरीजों की अटकी सर्जरी की समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया था।
सुरजेवाला नकारात्मक आदमी, प्रदेश में हो चुका 65 लाख का टीकाकरण: विज
सरकार की वैक्सीन नीति पर सवाल उठाने को लेकर प्रदेश के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला पर पलटवार किया है। विज ने कहा है कि सुरजेवाला नकारात्मक आदमी हैं। सत्ता में रहते हुए भी इनका काम नकारात्मक बातें करना होता था और अब विपक्ष में भी यही काम कर रहे हैं।
विज ने कहा कि सुरजेवाला को अपने चलने की गति से दूसरी चीजों को नहीं नापना चाहिए। प्रदेश में 65 लाख का टीकाकरण हो चुका है और यह लगातार जारी है। सरकार ने हर वार्ड में हर गांव में वैक्सिनेशन के आदेश दे दिए हैं। प्रदेश का एक भी व्यक्ति वैक्सीन से न चूके ऐसी योजना तैयार करने के लिए भी उन्होंने सभी सिविल सर्जनों को आदेश दिया है।