फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Health Facilities Charges increased by Punjab Health Deptt

जांच से लेकर इलाज तक, सब हुआ मंहगा

Sat, 28 Jun 2014 01:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 28 Jun 2014 01:29 PM IST
विज्ञापन
Health Facilities Charges increased by Punjab Health Deptt

सरकारी अस्पतालों में इलाज कराने वाले मरीजों को पंजाब हेल्थ सिस्टम कॉरपोरेशन ने एक बार फिर झटका दिया है। पीएचएससी ने सरकारी अस्पतालों में मिलने वाली सेवाओं के रेट बढ़ा दिए हैं। पीएचएससी ने अप्रैल-13 में ही रेट बढ़ाए थे। करीब एक साल बाद ही पीएचएससी ने फिर रेट बढ़ा दिए हैं। सरकारी अस्पतालों में अब ओपीडी के लिए परची लेने से लेकर दाखिल होना और जांच से लेकर इलाज तक सब महंगा हो गया है। नए रेट एक जुलाई-14 से लागू होंगे।

विज्ञापन


ओपीडी से इंडोर तक महंगा
इलाज के लिए बनने वाली पर्ची की फीस पांच से दस रुपये कर दी गई है। दाखिला फीस जनरल वार्ड की पांच रुपये और प्राइवेट वार्ड की पचास रुपये बढ़ाई गई है। एसी रूम का किराया तीन सौ, कूलर रूम का पचास रुपये, हीटर रूम का 75 रुपये बढ़ा दिया गया है। आईसीयू का किराया भी सौ से 150 रुपये कर दिया गया है। माइनर सर्जरी की फीस पचास रुपये, मेजर और विशेष सर्जरी की फीस ढाई सौ रुपये बढ़ाई गई है।
विज्ञापन


डीएल के लिए जांच हुई महंगी
ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने वालों की जेब भी और ढीली होगी। पहले डीएल बनवाने के लिए मेडिकल जांच की फीस पचास रुपये थी। जिसे बढ़ा कर दो सौ रुपये कर दिया गया है। सरकारी नौकरी लगने पर मेडिकल कराने की फीस भी ढाई सौ से तीन सौ रुपये कर दी गई है। इसी तरह मेडिको लीगल रिपोर्ट की फीस दो सौ से तीन सौ रुपये, कॉपी लेने की फीस पचास से सौ रुपये कर दी गई है। एंबुलेंस का किराया भी आठ से दस रुपये प्रति किलोमीटर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले ये थे, अब ये हैं रेट

Health Facilities Charges increased by Punjab Health Deptt

विभाग ------------पुराने रेट---नए रेट
ओटोलैरिंजोलॉजी
ऑडियोमेट्री-----------50---100

ऑप्थलमोलॉजी
रिफ्रेक्शन एंड सब्जेक्टिव टेस्टिंग-20--25
कॉन्ट्रैक्ट लेंस ट्रायल--------20---25

एनेस्थीसिया
इंटेंसिव केयर और रेस्पिरेटिरी यूनिट-100--150
वेंटिलेटर के साथ आईसीयू ------ 500 -- 600
मैकेनिकल रेस्पिरेटरी ट्रीटमेंट ----- 100 -- 150
इंट्रैक्ट एबल पेन ट्रीटमेंट -------- 50 --- 60

डरमेटोलॉजी
साइड लैब प्रोसिजर ------ 20 -- 25
स्किन बायोप्सी --------- 50 -- 60

ब्लड बैंक के रेट ऐसे बढ़े

Health Facilities Charges increased by Punjab Health Deptt

सरकारी अस्पताल के लिए ब्लड टेस्टिंग - 300 -- 500
निजी अस्पताल के लिए ब्लड टेस्टिंग -------- 1450
सरकारी अस्पतालों के लिए आरबीसी --- 300 -- 500
निजी अस्पतालों के लिए आरबीसी पैक्ड सेल --- 1450
सरकारी अस्पतालों के लिए प्लाज्मा ---- 50 --- 300
निजी अस्पतालों के लिए प्लाज्मा ------------ 400
प्लेटलेट रिच प्लाज्मा (सरकारी अस्पताल) -100 -- 300
प्लेटलेट रिच प्लाज्मा (निजी अस्पताल) -------- 400
प्लेटलेट कंसन्ट्रेट्स (सरकारी अस्पताल) -- 100 -- 300
प्लेटलेट कंसन्ट्रेट्स (निजी अस्पताल) --------- 400

अन्य विभागों का रेट चार्ट

Health Facilities Charges increased by Punjab Health Deptt

कार्डियोलॉजी
कंप्यूटराइज्ड ईसीजी ---------- 25-50 ---- 60
कार्डियक मॉनिटरिंग ---------- 100 -- 120
ईसीजी एक्सरसाइज ---------- 50 -- 60

डेंटल

ड्रेसिंग व टेंपरेरी फिलिंग --- 10 -- 20
ब्लीचिंग टीथ (6-8 दांत) -- 40 -- 60
ब्लीचिंग टीथ (पूरा मुंह) --- 100 -- 200
माइनर ऑपरेशन --------- 50 -- 60
फ्लुओराइड एप्लीकेशन ---- 30 -- 40
एक्सट्रैक्शन ------------ 10 -- 25
मेजर ऑपरेशन --------- 300 - 320
क्राउन --------------- 250 -- 300
ब्रिज ---------------- 400 -- 500
पैनॉर्मिक एक्सरे -------- 100 -- 120

रेडियोलॉजी और सीटी स्कैन का रेट चार्ट

Health Facilities Charges increased by Punjab Health Deptt

एक्स-रे ------------- 70 -- 80
ईसीजी ------------- 40 -- 60
अल्ट्रासाउंड ---------- 150 -- 200
मैमोग्राफी ---------- 100-200 -- 250
सीटी स्कैन हेड (प्लेन) ---- 600 -- 650
सीटी स्कैन हेड (कॉन्ट्रास्ट) - 1000 -- 1200
सीटी स्कैन चेस्ट -------- 1500 -- 1600
सीटी स्कैन (होल एब्डॉमेन) - 1500 - 1600
सीटी स्कैन फुल स्पाइन ---- 2000 - 2250

लैब टेस्ट
सीबीसी (टोटल सेल काउंट) -- 50 -- 60
टोटल लिपिड प्रोफाइल -- 100 -- 150

एंटी रेबीज वैक्सीन हुई फ्री

Health Facilities Charges increased by Punjab Health Deptt

पीएचएससी ने लोगों को सिर्फएक राहत दी है। एंटी रेबीज वैक्सीन अब मुफ्त लगाई जाएगी। पहले इसकी एक डोज के लिए पचास रुपये फीस लगती थी।

सेहतमंत्री बोले, मेंटेनेंस भी तो करानी है
सेहतमंत्री सुरजीत ज्याणी ने कहा कि सरकारी अस्पतालों में मेंटेनेंस ठीक से नहीं हो पा रही थी। क्योंकि अस्पतालों से यूजर्स चार्जेज से उतना फंड नहीं जमा हो पा रहा था। अस्पतालों में सफाई के लिए मशीनों का इंतजाम करना है।

मेंटेनेंस के साथ-साथ सिक्योरिटी का भी इंतजाम करना है। क्योंकि सिक्योरिटी गार्ड्स के बिना काम नहीं चल रहा है। इसीलिए कुछ सेवाओं केरेट बढ़ाए गए हैं। अगर किसी खास सेवा के रेट पर लोगों ने मांग की तो पुनविर्चार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed