फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Health department engaged in rescue from Corona's third wave

कोरोना की तीसरी लहर से बचाव में जुटा स्वास्थ्य विभाग

Fri, 21 May 2021 12:55 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 21 May 2021 12:55 AM IST
विज्ञापन
Health department engaged in rescue from Corona's third wave
चंडीगढ़। कोरोना की तीसरी लहर से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसके तहत जल्द ही शहर के अन्य सात केंद्रों पर टेक्नीशियन की तैनाती कर वहां कोरोना जांच शुरू करने की तैयारी है। विभाग चाहता है कि बचाव की तैयारियों के मद्देनजर शहर के सभी घनी आबादी वाले क्षेत्रों में जांच की स्थायी व्यवस्था की जाए, ताकि संक्रमण फैलने से पहले ही स्क्रीनिंग व्यापक स्तर पर की जा सके। इसके लिए विभाग सबसे पहले प्रमुख स्वास्थ्य केंद्रों को मजबूत करेगा। इसके तहत अगले एक हफ्ते के अंदर 6 टेक्नीशियन की तैनाती कर प्रमुख 6 केंद्रों पर जांच शुरू करवाने को प्राथमिकता दी गई है।
विज्ञापन

मोबाइल टीम का नहीं करना होगा इंतजार
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जल्द ही शहर के छह प्रमुख स्थान जैसे मौलीजागरां, डड्डूमाजरा, मलोया समेत छह जगहों के स्वास्थ्य केंद्रों पर कोरोना जांच की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इसमें स्वास्थ्य केंद्र पर ही आरटीपीसीआर व रैपिड टेस्ट के लिए नमूना लिया जाएगा। रैपिड टेस्ट की रिपोर्ट 10 से 15 मिनट में मरीज को दे दी जाएगी जबकि आरटीपीसीआर का नमूना वहां से एकत्र कर उसे जीएमएसएच- 16 के माध्यम से जीएमसीएच- 32 और पीजीआई भेजा जाएगा। इस सुविधा के शुरू हो जाने से शहर के मुख्य आबादी वाली क्षेत्र के लोगों को कोरोना जांच के लिए न तो मोबाइल टीम के आने का इंतजार करना होगा और न ही उन्हें अस्पताल जाने की जरूरत पड़ेगी।
विज्ञापन

किट में मिलेगा प्लस ऑक्सीमीटर व थर्मामीटर
घर पर एकांतवास में रखे गए कोरोना संक्रमित मरीजों को दिए जाने वाले आइसोलेशन किट में अब जल्द ही थर्मामीटर और पल्स ऑक्सीमीटर भी उपलब्ध होगा। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार नगर निगम ने इन दोनों उपकरणों के लिए टेंडर कर दिया है। जल्द ही उसकी आपूर्ति हो जाएगी। इसके बाद किट में दवाइयों के साथ यह उपकरण भी उपलब्ध कराए जाएंगे, ताकि संक्रमित मरीज घर पर बुखार और ऑक्सीजन का स्तर नापता रहे। इससे स्थिति गंभीर होने से पहले ही बचाव किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या कहते हैं अधिकारी
स्वास्थ्य विभाग कोरोना की तीसरी लहर से बचाव की तैयारियों में लग गया है। जल्द ही शहर के प्रमुख स्वास्थ्य केंद्रों पर कोरोना जांच की सुविधा शुरू हो जाएगी। -डॉ. अमनदीप कंग, स्वास्थ्य निदेशक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed