फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Health department decided to see trouble .. A limited number of patients will be seen in GMSH-16

जीएमएसएच- 16 में सीमित संख्या में देखे जाएंगे मरीज

Sat, 24 Apr 2021 07:07 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 24 Apr 2021 07:07 PM IST
विज्ञापन
Health department decided to see trouble .. A limited number of patients will be seen in GMSH-16
चंडीगढ़। स्वास्थ्य विभाग ने मरीजों की परेशानी को ध्यान में रखते हुए जीएमएसएच- 16 में सीमित संख्या में ओपीडी संचालन करने का निर्णय लिया है। इस संबंध में निदेशक स्वास्थ्य डॉ. अमनदीप कंग ने बताया कि अस्पताल के प्रत्येक ओपीडी में 15 से 20 नए मरीजों के पंजीकरण का निर्देश दिया गया है। संक्रमण के खतरे को देखते हुए सीमित संख्या में मरीजों को परामर्श दिया जाएगा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि तेजी से बढ़ते संक्रमण के कारण वीरवार से जीएमएसएच- 16 की ओपीडी बंद कर दी गई थी। इस कारण मरीजों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही थी, क्योंकि पीजीआई और जीएमसीएच 32 की ओपीडी पहले से ही बंद है। ऐसे में अचानक से सभी अस्पतालों में परामर्श मिलना बंद होने से नॉन कोविड- मरीज इलाज के लिए यहां-वहां भटक रहे थे। इसे गंभीरता से लेते हुए निदेशक स्वास्थ्य ने सीमित संख्या में ओपीडी संचालन का निर्णय लिया है। डॉ. कंग ने बताया कि फॉलोअप के मरीजों को भी अपॉइंटमेंट के आधार पर अस्पताल बुलाया जाएगा, ताकि भीड़ जैसी स्थिति उत्पन्न न होने पाए। इसके अलावा ट्रॉमा व इमरजेंसी में मरीजों का इलाज पहले की तरह बिना बाधा के जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed