फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Health department alerts to deal with new variant of Corona, instructions to hospitals for necessary preparations

Chandigarh News: कोरोना के नए वैरिएंट से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों को आवश्यक तैयारी के निर्देश

Fri, 22 Dec 2023 02:05 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Dec 2023 02:05 AM IST
विज्ञापन
Health department alerts to deal with new variant of Corona, instructions to hospitals for necessary preparations
चंडीगढ़। कोरोना के नए वैरिएंट जेएन-1 को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। देशभर में इस वैरिएंट के कई मामले सामने आ चुके हैं जिससे कई लोगों की मौत भी हुई है। हालांकि चंडीगढ़ में कोविड का कोई नया मामला फिलहाल सामने नहीं आया है। बावजूद इसके केंद्र के निर्देश पर कोरोना के इस नए वैरिएंट से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है और स्वास्थ्य सेवाओं को अपडेट करना शुरू कर दिया गया है।गौर हो कि केरल सहित कुछ केंद्र शासित प्रदेशों के बाद अन्य राज्यों में कोविड के नए मामले सामने आने पर केंद्र सरकार ने एहतियात बरतने के निर्देश दिए हैं। इसके चलते यूटी के स्वास्थ्य विभाग ने कोविड के जोखिम को कम करने के लिए आम लोगों के लिए एडवाइजरी जारी की है। वहीं, पीजीआई से लेकर शहर के सभी अस्पतालों में आवश्यक तैयारी के निर्देश दिए गए हैं। स्वास्थ्य सचिव अजय चगती का कहना है कि घबराने की आवश्यकता नहीं है, लोग एहतियात बरतें। सभी अस्पतालों में पहले से ही बेड और ऑक्सीजन समेत तमाम आवश्यक इंतजाम मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि किसी तरह के जोखिम को कम करने के लिए लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।
विज्ञापन

विभाग ने आम लोगों से सार्वजनिक और भीड़भाड़ वाले इलाकों में मास्क लगाने की अपील की है। इसके अलावा डॉक्टर्स, पैरा मेडिकल और अन्य स्वास्थ्य स्टाफ समेत मरीजों और उनके तीमारदारों को भी मास्क पहने के निर्देश दिए हैं। अन्य सावधानियों में छींकते और खांसते समय रूमाल का उपयोग करने की सलाह दी गई है। विभाग ने कहा कि लक्षण दिखने पर कोविड जांच करवाएं और टेस्ट पॉजिटिव आने पर खुद को आइसोलेट करें। विभाग के मुताबिक अपने स्तर पर दवाई लेने से परहेज करें और अपनी आंखों, नाक और मुंह को बिना कारण न छुएं। इसके अलावा सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed