फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Health & Beauty Care Workshop in Chandigarh

एक्सपर्ट्स से ब्यूटी टिप्स चाहिए तो यहां देखें

Wed, 06 Aug 2014 01:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 06 Aug 2014 01:20 PM IST
विज्ञापन
Health & Beauty Care Workshop in Chandigarh

लोगों के लाइफ स्टाइल से जुड़ी जानी मानी आईएस-2 मैगजीन 12 अगस्त को चंडीगढ़ में हेल्थ एंड ब्यूटी केयर पर विशेष वर्कशॉप का आयोजन करने जा रही है।

विज्ञापन


ट्राइसिटी में इस हेल्थ केयर से जुड़े लोग वर्कशॉप का हिस्सा बन सकते हैं। ब्यूटी केयर फील्ड की जानी मानी हस्तियां सैलून चलाने वालों और महिलाओं को रोजमर्रा जिंदगी में ब्यूटी केयर संबंधी समस्याओं को दूर करने के टिप्स देंगे। देश भर में आईएस-2 द्वारा इस तरह की वर्कशॉप आयोजित की जा रही हैं।
विज्ञापन


वर्कशॉप में पहुंची आईएस-2 मैगजीन एडिटर इन चीफ एंड टेक्निकल एक्सपर्ट अवलीन खोखर ने बताया कि इस तरह की वर्कशॉप से काफी अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। उन्होंने बताया कि बेहतर लाइफ स्टाइल के लिए आज के दौर में तंदुरुस्त शरीर, दिमाग और आत्मा तीनों चीजों पर अधिक फोकस करने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आज का युवा वर्ग हेल्थ को लेकर काफी सचेत हो चुका है। लेकिन महिलाओं को अभी अधिक जागरूक करने की जरूरत है। इस दिशा में मैगजीन काफी सकारात्मक जानकारियां बांट रही है।

वर्कशॉप में पूजा गर्ग, वीपी किन्हा ने भी स्किन केयर, प्लांट स्टेम सैल टेक्नोलॉजी के बारे में विस्तार से जानकारी दी। स्किन स्पेशलिस्ट डा.वरूण कत्याल ने ब्यूटी एक्सपर्ट को अपने क्लाइंट की स्किन संबंधी दिक्कतों को शुरूआती दौर में ही दूर करने के बारे में जानकारी दी।


पानीपत में आयोजित वर्कशाप में ब्यूटी एक्सपर्ट शुभम विरमानी ने ब्यूटी केयर के लेटेस्ट ट्रेंड के बारे में बताया। सीनियर मेकअप आर्टिस्ट मेघना मुखर्जी ने भी बेहतर लुक के लिए जरुरी चीजों के बारे में बताया।

अवलीन खोखर ने बताया कि वर्कशॉप भविष्य में चंडीगढ़, जयपुर, देहरादून, करनाल और रोहतक आदि शहरों में भी आयोजित की जाएगी। उन्होंने कहा कि ट्राइसिटी में ब्यूटी सैलून चलाने वाले 12 अगस्त को चंडीगढ़ में आईएस-2 मैगजीन की ओर से आयोजित किए जाने वाली वर्कशॉप में हिस्सा ले सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed