Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   He will appear before the Akal Takht on the 15th, and has demanded that the proceedings be live-streamed, saying he will present evidence.

Chandigarh News: मान 15 को होंगे अकाल तख्त पर पेश, कहा- लाइव टेलीकास्ट हो, सबूतों के साथ मिलते हैं

Thu, 08 Jan 2026 08:12 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jan 2026 08:12 PM IST
विज्ञापन
He will appear before the Akal Takht on the 15th, and has demanded that the proceedings be live-streamed, saying he will present evidence.
::श्री गुरुग्रंथ साहिब के 328 स्वरूपों के गुम होने का मामला::
विज्ञापन


-मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एक्स पर पोस्ट कर श्री अकाल तख्त के जत्थेदार से की मांग
---
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान 15 जनवरी को श्री अकाल तख्त पर पेश होंगे, जहां उन्हें सिख पंथ से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर स्पष्टीकरण देना है। मुख्यमंत्री ने इस संदर्भ में एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि वे सबूतों के साथ वहां जा रहे हैं और इस प्रक्रिया का लाइव टेलीकास्ट किया जाए ताकि पूरी संगत उनके स्पष्टीकरण से जुड़ी रहे। सीएम मान ने यह भी कहा कि वे अकाल तख्त के आदेश का पूरी श्रद्धा के साथ पालन करेंगे और नंगे पांव तख्त पर पेश होंगे।
इस दौरान मुख्यमंत्री श्री गुरु ग्रंथ साहिब के 328 स्वरूपों के गुम होने के मामले को भी उठाने की योजना बना रहे हैं। इस मुद्दे के अलावा, अकाल तख्त के जत्थेदार कुलदीप सिंह गड़गज्ज ने मुख्यमंत्री से कई अन्य विवादों पर भी जवाब मांगा है जिनमें गुरु की गोलक सिद्धांत के खिलाफ टिप्पणी, बरगाड़ी बेअदबी मामले में न्याय की देरी, मौड़ बम धमाके में कोई ठोस कार्रवाई न होने और गैंगस्टरवाद की बढ़ती समस्या जैसे मुद्दे शामिल हैं। सीएम मान ने एक्स पर यह भी लिखा कि संगत की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए, मेरा स्पष्टीकरण लाइव प्रसारित होना चाहिए ताकि सभी लोग इसे पल-पल और पैसे-पैसे के हिसाब से देख सकें।
विज्ञापन

जागरूकता से काम करने की आवश्यकता: राज्यपाल
पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब के गुम हुए स्वरूपों के मामले को गंभीर बताते हुए कहा कि इस पर और जागरूकता से काम करने की आवश्यकता है। उन्होंने एसजीपीसी की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) से सहयोग की आवश्यकता जताई और कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो उनसे भी पूछताछ की जा सकती है। कटारिया ने गैंगस्टरवाद पर भी चिंता व्यक्त करते हुए डीजीपी को इस पर सख्ती से कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अकाल तख्त के आदेश का पालन करें: भाजपा
इस मामले पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय संसदीय बोर्ड के सदस्य इकबाल सिंह लालपुरा ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि श्री अकाल तख्त सिखों की सबसे सर्वोच्च धार्मिक संस्था है और वहां से आए आदेशों का पालन हर सिख का कर्तव्य है। उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान से आग्रह किया कि वे अपना स्पष्टीकरण दें और अकाल तख्त के आदेश का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed