फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   he fight to alive last two year

दो साल से 'जिंदा' होने के लिए तरस रहा है वो

Wed, 10 Dec 2014 12:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जींद
ब्यूरो/अमर उजाला, जींद Updated Wed, 10 Dec 2014 12:30 PM IST
विज्ञापन
he fight to alive last two year

उसका नाम सूची से इसलिए काट दिया गया है वह मर चुका है, दो साल बाद भी वो खुद को 'जिंदा' साबित नहीं कर पाया। जोगेंद्र नगर निवासी हरबंस सिंह को प्रशासन की लापरवाही का बड़ा खामियाजा भुगतना पड़ रहा है।

विज्ञापन


अब हरबंस सिंह अधिकारियों से स्वयं को जिंदा घोषित करने की गुहार लगा रहा है। एडीसी कार्यालय में शिकायत देकर अब हरबंस सिंह ने अपना नाम बीपीएल सूची में शामिल करने की मांग की है। हरबंस सिंह ने एडीसी कार्यालय को दी शिकायत में कहा कि उसे एबीपीएल नंबर 133/42 खाद्य एवं आपूर्ति विभाग द्वारा जारी किया गया है।
विज्ञापन

दो साल से चक्कर काट रहा है

he fight to alive last two year

यह राशनकार्ड बीपीएल की सूची में था और यह कार्ड बीपीएल की सूची में था, लेकिन करीब दो साल पहले हुए सर्वे में उसका नाम इस सूची से काट दिया गया है। हरबंस के अनुसार जब उसने मामले की जांच की तो एडीसी कार्यालय की सूची में 125 वें स्थान पर उसका नाम दर्ज मिला।

हरबंस के अनुसार वह देख कर चकित रह गया कि उसका नाम बीपीएल सूची से इसलिए काट दिया गया है वह मर चुका है। वह इसके लिए करीब दो साल से चक्कर काट रहा है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग और एडीसी कार्यालय के बीच में मामला उलझा हुआ है।

डैमेज कंट्रोल में जुटे कर्मचारी
हरबंस सिंह के अनुसार संबंधित कर्मचारी अब मामले की लीपापोती में जुटे हैं। उन्हें कहा गया है कि वे उनका नाम बीपीएल सूची में डाल देंगे, लेकिन इस लापरवाही के कारण उसे दो साल तक जो राशन नहीं मिला, उसका हिसाब कोई नहीं दे रहा है। हालांकि अब तक हरबंस का नाम बीपीएल सूची में भी नहीं डला है।

मामले की होगी जांच
यह मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। फिर भी मामले की जांच की जाएगी। किसी के साथ भी अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। इसम मामले में यदि कोई कर्मचारी दोषी पाया गया तो, उसके खिलाफ भी कार्रवाई होगी। -गौरी पराशर जोशी, एडीसी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed