फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   HCS, HPS, Forest Department officers Become RTA Secretary in Haryana

भ्रष्टाचार रोकने को सरकार का नया प्रयोग, अब एचसीएस, एचपीएस, वन विभाग के अफसरों को बनाया आरटीए सचिव

Sun, 25 Oct 2020 02:41 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sun, 25 Oct 2020 02:41 PM IST
सार

  • सीएम के आदेश से प्रदेश के आरटीए कार्यालयों में की गई इनकी नियुक्तियां
  • पिछले दिनों हटाए गए थे आरटीए और सहायक आरटीए, कच्चे कर्मचारी बर्खास्त भी हुए
  • मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर के पदों पर भी पुलिस के इंस्पेक्टर और सब इंस्पेक्टर किए गए तैनात

विज्ञापन
HCS, HPS, Forest Department officers Become RTA Secretary in Haryana
सीएम मनोहर लाल (फाइल फोटो )

विस्तार

भ्रष्टाचार का अड्डा कहे जाने वाले प्रदेश के रीजनल ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी (आरटीए) कार्यालयों में भ्रष्टाचार का माहौल खत्म करने के लिए हरियाणा सरकार ने एक नया प्रयोग किया है। इन कार्यालयों में अब आरटीए सचिव की कमान अब पहली बार एचसीएस, एचपीएस और वन विभाग के अफसरों को सौंपी गई है। इन अफसरों के अलावा सरकार की नजर में अन्य महकमों के कुछेक अफसरों को भी आरटीए सचिव लगाया गया है। आने वाले समय में इन आरटीए सचिवों को जिला परिवहन अधिकारी कहा जाएगा।

विज्ञापन


इस महकमे में सरकार को लगातार बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार की शिकायतें मिल रही थी। इन शिकायतों में कई बार प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप में अफसरों व कर्मचारियों की मिलीभगत भी सामने आ रही थी। गत वर्ष सीएम फ्लाइंग स्क्वॉड की टीम के छापे में इन कार्यालयों में कई अनियमितताएं भी मिली थीं। विगत दिनों तो सीएम मनोहर लाल ने इस महकमे के भ्रष्टाचार को खत्म करने की ठानते हुए कई महत्वपूर्ण फैसले लेने का इशारा किया था। 
विज्ञापन


इसी का असर है कि पहली बार इस महकमे की कमान ट्रांसपोर्ट से अलग कैडर के अफसरों को दी गई है। सूत्र बताते हैं कि सरकार इस महकमे को एक अलग अंदाज और प्रयोग से चलाना चाहती है ताकि ये महकमा भ्रष्टाचार से मुक्त हो सके। इससे पहले सरकार ने इसी महकमे में मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर पदों पर भी पुलिस महकमे के इंस्पेक्टरों और सब इंस्पेक्टरों की नियुक्ति की है जबकि आरटीए विभाग में कुछ कच्चे कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली, खनन विभाग में भी सफल रहा प्रयोग

इससे पहले हरियाणा सरकार बिजली और खनन विभाग में भी ऐसा प्रयोग कर चुकी है। इन दोनों महकमों की कमान सरकार ने पुलिस विभाग के सीनियर आईपीएस अफसरों को सौंपी हुई है। बिजली महकमा जहां सीनियर आईपीएस शत्रुजीत कपूर संभाल रहे हैं तो वहीं खनन महकमा भी सीनियर आईपीएस अमिताफ ढिल्लों संभाल रहे हैं जबकि अभी तक इन महकमों की कमान आईएएस अफसरों को ही दी जाती थी। सरकार का मानना है कि इस फैसले के बाद दोनों महकमों में काफी हद तक सुधार हुआ है।

नई जिम्मेदारी के साथ इन अफसरों पर सरकार का भरोसा

  • अफसर                                               नई जिम्मेदारी
  • वीना हुड्डा, एचसीएस                         करनाल आरटीए सचिव
  • अशोक बंसल, एचसीएस                      झज्जर आरटीए सचिव
  • उर्मिल श्योकंद, मंडल रोजगार अफसर     कुरुक्षेत्र, आरटीए सचिव
  • दर्शन भारद्वाज, उप निदेशक रोजगार     चरखीदादरी, आरटीए सचिव
  • सुनील कुमार, जिला वन अधिकारी          हिसार, आरटीए सचिव
  • संदीप गोयल, जिला वन अधिकारी          रोहतक, आरटीए सचिव
  • जितेंद्र गहलावत, एचपीएस                  फरीदाबाद, आरटीए सचिव
  • धारणा यादव, एचपीएस                    गुरुग्राम, आरटीए सचिव
  • गजेंद्र सिंह, एचपीएस                       रेवाड़ी, आरटीए सचिव
  • अंग्रेज सिंह, एचपीएस                      भिवानी, आरटीए सचिव
  • हीरा सिंह, एचपीएस                      सिरसा, आरटीए सचिव
  • विजेंद्र सिंह, एचपीएस                  महेंद्रगढ़, आरटीए सचिव
  • मेजर गायत्री अहलावत, एचसीएस         एसडीएम, महम
  • गौरी मिड्डा, एचसीएस                      अंबाला, आरटीए सचिव
  • गौरव अंतिल, एचसीएस                 नूहं, आरटीए सचिव
  • सत्यवान मान, एचसीएस                कैथल, आरटीए सचिव
  • भारत भूषण, एचसीएस                 यमुनानगर, आरटीए सचिव
  • अमरिंद्र सिंह , एचसीएस          पानीपत, आरटीए सचिव
  • मनीष सहगल, एचपीएस                अंबाला, जीएम रोडवेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed