{"_id":"307e4e240937dbf7234cd8b982f14a7b","slug":"hcl-punjab-warriors-vs-kalinga-lancers-hockey-match-draw-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब वारियर्स और कलिंगा लांसर्स के बीच मुकाबला ड्रॉ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब वारियर्स और कलिंगा लांसर्स के बीच मुकाबला ड्रॉ
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 15 Feb 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हॉकी इंडिया लीग में सोमवार को पंजाब वारियर्स और कलिंगा लांसर्स की टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। इस मैच में आगे चल रही कलिंगा की टीम को पंजाब ने आखिरी समय में गोल दागकर मैच को 4-4 से ड्रॉ करवाने में सफलता पाई।
विज्ञापन
यह मुकाबला सेक्टर-42 स्थित हॉकी स्टेडियम में खेला गया। मैच के पहले क्वार्टर के 14वें मिनट में कलिंगा की ओर से मलक सिंह ने फिल्ड गोल कर नए नियम के मुताबिक 2-0 की बढ़त बना ली। इसके बाद दूसरे क्वार्टर में 29वें मिनट में कलिंगा लांसर्स की ओर से कैसपर्स ने फिल्ड कर अपनी टीम को 4-0 से आगे किया।
विज्ञापन
हाफ समय तक कलिंगा ने अपनी बढ़त को कायम रखा। मैच के तीसरे क्वार्टर के 35वें मिनट में पंजाब वारियर्स के मैट गोड्स ने फिल्ड गोल कर टीम को 4-2 का अंतर पर ला दिया। इसके बाद खेल के 36वें मिनट में पनेल्टी कार्नर मिला, जिसे टीम के जसजीत सिंह गोल में तबदील नहीं कर सके।
विज्ञापन
मैच का चौथा क्वार्टर काफी रोमांचक रहा। जिसमें 54वें मिनट में पंजाब को पनेल्टी कार्नर मिला, लेकिन वह इस मौके को भुना नहीं पाए। इसके तुरंत बाद पंजाब के जैक वेटन ने 59वें मिनट में गोल दाग कर टीम को 4-4 की बराबरी पर लाकर मैच को ड्रॉ करने में कामयाबी पाई।