{"_id":"62a9bc4009f37f2c657c4c87","slug":"hbse-topper-list-2022-kajal-tops-bseh-12th-result-2022-with-498-marks","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana Board 12th result: लड़कियों ने लहराया परचम, काजल, मुस्कान और साक्षी ने किया टॉप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana Board 12th result: लड़कियों ने लहराया परचम, काजल, मुस्कान और साक्षी ने किया टॉप
Wed, 15 Jun 2022 04:42 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 15 Jun 2022 04:42 PM IST
सार
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने आज यानी बुधवार को 12वीं का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है। मगर छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट https://bseh.org.in पर शाम पांच बजे से अपना परिणाम देख सकते हैं।
विज्ञापन
काजल, मुस्कान और साक्षी।
विस्तार
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड का 12वीं का परीक्षा परिणाम 87.08 प्रतिशत रहा। लड़कियों का परीक्षा परिणाम 90.51 तो लड़कों का परीक्षा परिणाम 83.96 फीसदी रहा। बेटियों ने एक बार फिर बाजी मारी। बेटियों का परीक्षा परिणाम 90.51 तो लड़कों का परीक्षा परिणाम 83.96 फीसदी रहा है। यानी छात्राओं ने छात्रों से 06.55 प्रतिशत ज्यादा पास प्रतिशतता हासिल की।
विज्ञापन
रोहतक की काजल ने मारी बाजी
रोहतक की काजल ने तीनों संकाय में पहला स्थान हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। काजल केसीएम पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल निडाना की छात्रा हैं। काजल ने 498 अंक हासिल कर प्रदेश स्तर पर अपना परचम फहराया है। दूसरे स्थान पर जींद की मुस्कान और कुरुक्षेत्र की छात्रा साक्षी संयुक्त रूप से रहीं। इन दोनों ने 496 अंक प्राप्त किए हैं। तीसरे स्थान पर हिसार की श्रुति और पलवल की पूनम ने अपना कब्जा जमाया। दोनों छात्राओं ने 495 अंक हासिल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र की साक्षी 496 अंक के साथ रहीं दूसरे स्थान पर
बाबा श्रवण नाथ सीनियर सेकेंडरी स्कूल पिहोवा की कॉमर्स की छात्र साक्षी ऑल ओवर दूसरे स्थान पर रहीं। साक्षी ने कुल 496 अंक प्राप्त किए हैं। वहीं सब्जेक्ट वाइज भी साक्षी दूसरे स्थान पर रही हैं। साक्षी ने इंग्लिश में 100 में से 100, हिंदी में 100 में से 98, बिजनेस में 100 में से 98, अकाउंट में 100 में से 100 और इकनॉमिक्स में 100 में से 99 अंक प्राप्त किए हैं।
लड़कियों ने रचा इतिहास
यह जानकारी हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. जगबीर सिंह और सचिव कृष्ण कुमार ने बुधवार को शिक्षा बोर्ड में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान दी। बोर्ड चेयरमैन ने कहा कि यह परिणाम बुधवार शाम पांच से बोर्ड की वेबसाइट https://bseh.org.in पर देखा जा सकता है। 12वीं परीक्षा में दो लाख 45 हजार 685 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी। इनमें से दो लाख 13 हजार 949 छात्र उत्तीर्ण हुए और 23 हजार 604 परीक्षार्थियों की कंपार्टमेंट आई है।
12वीं की परीक्षा में एक लाख 17 हजार 228 छात्राओं में से एक लाख 06 हजार 102 पास हुईं, जबकि एक लाख 28 हजार 457 छात्रों में से एक लाख सात हजार 847 छात्र उत्तीर्ण हो सके। राजकीय विद्यालयों की पास प्रतिशतता 85.46 और निजी विद्यालयों की पास प्रतिशतता 89.72 रही है। वही ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों की पास प्रतिशतता 87.71 और शहरी क्षेत्र के विद्यार्थियों की पास प्रतिशतता 85.96 रही है।