{"_id":"62ac5e949c721b1734529f32","slug":"hbse-10th-result-2022-out-know-haryana-board-class-10-topper-passing-percentage-news-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"HBSE 10th Result 2022: हरियाणा बोर्ड की 10वीं की परीक्षा में बेटियों ने मारी बाजी, यहां देखें टॉपर्स की लिस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
HBSE 10th Result 2022: हरियाणा बोर्ड की 10वीं की परीक्षा में बेटियों ने मारी बाजी, यहां देखें टॉपर्स की लिस्ट
Fri, 17 Jun 2022 06:26 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 17 Jun 2022 06:26 PM IST
सार
सोनीपत की सुहानी, हिसार की रीना और हिसार के लव कुश ने तीसरा स्थान हासिल किया। सभी ने 496 अंक प्राप्त किए। सुहानी लखी राम मेमोरियल पब्लिक हाईस्कूल हलालपुर की छात्रा हैं। वहीं रीना डीसीएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल बिथमारा की छात्रा हैं।
विज्ञापन
HBSE 10th Result 2022 Out
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने 10वीं का रिजल्ट गुरुवार को जारी कर दिया है। इससे पहले बुधवार को 12वीं का रिजल्ट जारी किया था। 10वीं की परीक्षा में भी बेटियों ने बाजी मारी है। पहले तीन पायदान पर लड़कियां काबिज हैं। 12वीं में भी पांच स्थानों पर बेटियों का कब्जा रहा है। भिवानी की अमीषा ने 499 अंक हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया। वह इशरवाल पब्लिक स्कूल की छात्रा हैं।
विज्ञापन
सुनैना, खुशी और मंजू ने संयुक्त रूप से दूसरा स्थान हासिल किया। तीनों छात्राओं ने 497-497 अंक प्राप्त किए। चरखी दादरी की सुनैना प्रज्ञा सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा हैं। खुशी जींद की रहने वाली हैं। वह गीता विद्या मंदिर हाईस्कूल उचाना मंडी की छात्रा हैं। मंजू कैथल की रहने वाली हैं। वह सैनिक पब्लिक स्कूल सिसमोर में पढ़ती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत की सुहानी, हिसार की रीना और हिसार के लव कुश ने तीसरा स्थान हासिल किया। सभी ने 496 अंक प्राप्त किए। सुहानी लखी राम मेमोरियल पब्लिक हाईस्कूल हलालपुर की छात्रा हैं। वहीं रीना डीसीएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल बिथमारा की छात्रा हैं। टॉप तीन में जगह बनाने वाले लव कुश एक मात्र छात्र हैं। उन्होंने अपनी पढ़ाई बाबा उद्दल देव पब्लिक स्कूल मदान्हेरी (हिसार) से की है।
परीक्षा में 73.8 फीसदी ने पाई सफलता
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 10वीं कक्षा की परीक्षा में 73.18 फीसदी ने विद्यार्थियों ने सफलता हासिल की है। स्वयंपाठी परीक्षार्थियों का परिणाम 92.96 फीसदी रहा है। इस परिणाम में भी बेटियों ने बाजी मारी। 76.26 फीसदी बेटियां सफल हुईं जबकि 70.56 फीसदी लड़के सफल रहे। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष प्रो. जगबीर सिंह और सचिव कृष्ण कुमार ने संयुक्त रूप से परिणाम घोषित किया। परीक्षार्थी अपना परीक्षा परिणाम बोर्ड की वेबसाइट www.bseh.org.in पर देख सकते हैं।
अध्यक्ष ने बताया कि 10वीं की (शैक्षिक) परीक्षा में 3,26,487 परीक्षार्थी प्रविष्ठ हुए थे। इनमें 2,38,932 उत्तीर्ण हुए और 19,679 परीक्षार्थियों की कंपार्टमेंट आई है। राजकीय विद्यालयों की पास प्रतिशतता 63.54 रही और निजी विद्यालयों की पास प्रतिशतता 88.21 रही है। इस परीक्षा में ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों की पास प्रतिशतता 74.06 रही है, जबकि शहरी क्षेत्र के विद्यार्थियों की पास प्रतिशतता 71.35 रही है।
दसवीं में पास विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री ने दी बधाई
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने 10वीं कक्षा उत्तीर्ण करने वाले सभी छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। उन्होंने विशेष तौर पर पूरे प्रदेश में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहने वाले 9 विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह बड़े हर्ष की बात है कि हमारी बेटियां लगातार बेहतर परीक्षा परिणाम ला रही हैं। प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थानों पर रहने वाले 9 विद्यार्थियों में से 8 बेटियां हैं। बेटियां लगातार हर क्षेत्र में देश और प्रदेश का नाम रोशन कर रही हैं, इससे साबित होता है कि सरकार की तरफ से बेटियों के लिए शुरू की योजनाओं का लाभ धरातल तक पहुंच रहा है।