फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Hazkan bid, BJP deceived the public

हजकां बोली, बीजेपी ने जनता को धोखा दिया

Fri, 29 Aug 2014 12:09 AM IST
अमर उजाला/ ब्यूरो, कुरुक्षेत्र
अमर उजाला/ ब्यूरो, कुरुक्षेत्र Updated Fri, 29 Aug 2014 12:09 AM IST
विज्ञापन
हजकां युवा महासचिव अशोक शर्मा के नेतृत्व में अनेक युवाओं ने एकत्रित होकर प्रदर्शन करते हुए परशुराम चौक पर बीजेपी का पुतला फूंका।
विज्ञापन


इससे पहले युवा कार्यकर्ता रेलवे रोड से होते हुए परशुराम चौक पहुंचे और उन्होंने बीजेपी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया और बीजेपी की शवयात्रा भी निकाली।

इस दौरान अशोक शर्मा ने बताया कि लोकसभा चुनाव में हजकां के प्रत्येक कार्यकर्ता ने बीजेपी का पूरी ईमानदारी से साथ दिया और चुनाव जीतने में अहम भूमिका अदा की।
विज्ञापन


लेकिन बीजेपी ने शुरू से ही हजकां की पीठ में छुरा घोंपा का कार्य किया। उन्होंने कहा कि अगर बीजेपी ने हजकां सुप्रीमो कुलदीप बिश्नोई की हार के कारण उनसे परहेज किया है, तो आज ऐसे लोग भी हैं जिन्हें लोकसभा चुनाव हारने के बावजूद भी केंद्रीय मंत्री तक बना दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शर्मा के अनुसार बीजेपी ने हमेशा ही गठबंधन करने वाली पार्टियों व जनता को धोखा दिया है। पहले बीजेपी ने चौधरी देवीलाल, ओमप्रकाश चौटाला, बंसीलाल और अब कुलदीप बिश्नोई के साथ गठबंधन धर्म पर कायन ना रहकर अपने स्वार्थ को बढ़ावा देने का काम किया है।


प्रदर्शन में अरुण भार्गव, राहुल, अश्विनी शर्मा, सतबीर रहल, बालकिशन शर्मा, गगन पंडित, गुरनाम, सुभाष, राजेश बंसल, मुकेश बारवा, नवनीत, अमन शर्मा, सुखबीर गोलन, चरंजी लाल व राजू सहित अनेक युवाओं ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed