फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Hawala money can come from Delhi in Haryana during Loksabha Election, intelligence agency report

Loksabha Election: हरियाणा में दिल्ली से आ सकता है हवाला का पैसा, पहलवान-गैंगस्टर्स कर सकते हैं चुनाव प्रभावित

Fri, 05 Apr 2024 01:49 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 05 Apr 2024 01:49 PM IST
सार

खुफिया एजेंसी ने बकायदा हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, यूपी, दिल्ली और राजस्थान के बदमाशों और गैंगस्टर्स की सूची तैयार की है। इनमें अधिकतर उन गैंगस्टर्स के नाम शामिल हैं, जिन पर हरियाणा में अलग-अलग जिलों में केस दर्ज हैं और वह लंबे समय से फरार चल रहे हैं। पुराने रिकार्ड को देखते हुए एजेंसी ने पूरा ब्यौरा तैयार किया है।

विज्ञापन
Hawala money can come from Delhi in Haryana during Loksabha Election, intelligence agency report
हवाला का पैसा - फोटो : फाइल

विस्तार

हरियाणा में होने वाले लोकसभा चुनाव को प्रभावित करने के लिए देश की राजधानी दिल्ली से हवाला का पैसा आ सकता है। खासकर करोलबाग, पहाड़गंज, चांदनी चौक और पुरानी दिल्ली के क्षेत्रों से फरीदाबाद, गुरुग्राम, सोनीपत, झज्जर, पलवल, रेवाड़ी सहित एनसीआर के अन्य जिलों में पैसा भेजने की आशंका है। 

विज्ञापन


दिल्ली से हरियाणा के रास्ते दूसरे प्रदेशों में भी हवाला का पैसा भेजा जा सकता है। वहीं, चुनाव प्रभावित करने के लिए पड़ोसी राज्य यूपी के अखाड़ों और जिमों के पहलवानों का राजनीतिक दल प्रयोग कर सकते हैं। इसके अलावा, साथ लगते अन्य राज्यों के गैंगस्टर्स हरियाणा में चुनावों के दौरान वारदात को अंजाम दे सकते हैं।
विज्ञापन


यह खुलासा खुफिया एजेंसी की रिपोर्ट में हुआ है। कई महीनों की मेहनत के बाद जमीनी स्तर से इनपुट लेने के बाद यह रिपोर्ट तैयार की गई है। एजेंसी ने बकायदा हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, यूपी, दिल्ली और राजस्थान के बदमाशों और गैंगस्टर्स की सूची तैयार की है। इनमें अधिकतर उन गैंगस्टर्स के नाम शामिल हैं, जिन पर हरियाणा में अलग-अलग जिलों में केस दर्ज हैं और वह लंबे समय से फरार चल रहे हैं। पुराने रिकार्ड को देखते हुए एजेंसी ने पूरा ब्यौरा तैयार किया है। अपना प्रभाव दिखाने के लिए राजनीतिक दल यूपी के पहलवानों का प्रयोग प्रचार के लिए करने को करार के इनपुट मिले हैं, क्योंकि पशिचमी यूपी में चुनाव अप्रैल माह में हो चुके होंगे, जबकि हरियाणा में चुनाव 25 मई को हैं। चुनावों को शांतिपूर्ण तरीके से कराने के लिए हरियाणा ने यह रिपोर्ट पड़ोसी राज्यों के डीजीपी और
विज्ञापन
विज्ञापन

सीआईडी प्रमुख के साथ सांझा की है। साथ ही केंद्र की एजेसियों को भी यह रिपोर्ट भेजी गई है। रिपोर्ट मिलने के बाद से हरियाणा की एसटीएफ समेत केंद्रीय एजेसियां सतर्क हो गई हैं और गैंगस्टर्स और बदमाशों की निगरानी बढ़ा दी गई है।

जीएसटी चोरी की भी आशंका
रिपोर्ट में आशंका जाहिर की गई है कि विभिन्न राजनीतिक पार्टियों द्वारा दिल्ली से जीएसटी की चोरी करके आवशयक खाद्य सामग्री व लेडिज सूट, बर्तनों की पैकिंग, दीवार घड़ी आदि गरीबों व जरूरतमंद लोगों में बांटकर उनका वोट लेने की कोशिश की जाएगी, क्योंकि पहले भी ऐसा किया जाता रहा है।

पंजाब के छह गैंगस्टर्स निशाने पर
एजेंसी की सूची में पंजाब के छह बदमाशों के नाम शामिल हैं। इनमें हरविंद्र सिंह वासी ढाणी फूस मंडी सरदूलगढ़ मानसा। यह बब्बर खालसा इंटरनेशल गुट का सदस्य है। चुनाव के दौरान वारदात कर सकता है। इनके अलावा, गुरजंट सिंह उर्फ जंटा वासी डोला माजरा, सतविंद्र सिंह उर्फ गोल्डी बराड़ वासी अमृतसर, अनमोल बिशनोई गांव धूतरान वाली, राजेश कुमार उर्फ सोनू खत्री वासी रखडा ढाहा, जसबीर सिंह उर्फ जस्सी वासी गुरे थाना सदर नकोदर के नाम शामिल हैं। इनके अलावा, पूर्व गैंगस्टर और अब किसान नेता लक्खा सिंह सिडाना भी सोशल मीडिया से माध्यम से किसानों और युवाओं को उकसा सकता है।

चंडीगढ़ के दो गैंगस्टर्स विदेश में
चंडीगढ़ के रहने वाले 2 कुख्यात गैंगस्टर्स जो हरियाणा में दर्ज मुकदमों में वांछित हैं। ये दोनों बदमाश विदेशों में होने की आशंका है। इनमें गौरव उर्फ लक्की पटियाल उर्फ सौरभ शर्मा वासी खुड्डा लाहोरा थाना धनास चंडीगढ़ और पि्रंस चौहान वासी भगवंतपुरा रोपड़ हाल चंडीगढ़ के नाम हैं।

सुर्खियों में दिल्ली का गैंगस्टर्स सांगवान
कपिल सांगवान उर्फ नंदू वासी सिरोही बाली, नांगल चौधरी, महेंद्रगढ़ हाल पता नजफगढ़ दिल्ली एक बार फिर सुर्खियों में है। हाल ही में इनेलो प्रदेशाध्यक्ष नफे सिंह राठी की हत्या की जिम्मेदारी सोशल मीडिया से गैंगस्टर कपिल सांगवान द्वारा ली गई थी। 2021 में सांगवान द्वारा अपने गुर्गों के माध्यम से भाजपा नेता सुरेंद्र की हत्या कराई गई थी।


राजस्थान का गैंगस्टर गोदारा विदेश में
रोहित गोदारा गांव कपूरीसर बिकानेर हरियाणा में दर्ज कई मुकदमों में वांछित है। फिलहाल उसके विदेश में होने की आशंका है। इसी प्रकार, हरियाणा का पूर्व में गैंगस्टर रहा सुरेंद्र उर्फ सोनू वासी शहरमालपुर पर भी चुनाव प्रभावित करने की आशंका जाहिर की गई है। एजेंसी ने कहा कि यह किसान नेता राकेश टिकैत के संपर्क में है और हरियाणा में होने वाले चुनाव को लेकर मैनपावर से प्रभावित कर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed