फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Havoc of high speed... uncontrolled Thar collides with wall, driver dies

Chandigarh News: तेज रफ्तार का कहर... अनियंत्रित थार दीवार से टकराई, चालक की मौत

Mon, 15 Jul 2024 05:57 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jul 2024 05:57 AM IST
विज्ञापन
Havoc of high speed... uncontrolled Thar collides with wall, driver dies
चंडीगढ़। बीते शनिवार की देर रात आईटी पार्क में तेज रफ्तार थार अनियंत्रित होकर एक दीवार से जा टकराई। इस हादसे में गाड़ी का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। इसकी सूचना पाते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने लहूलुहान चालक को बाहर निकाला और स्थानीय अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान वर्षीय साल के निखिल 23 निवासी पानीपत (हरियाणा) के रूप में हुई। आईटी पार्क थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक निखिल पिछले कुछ समय से एक आईटी कंपनी में नौकरी कर रहा था। कुछ दिनों से वह वर्क फ्रॉम होम कार्य कर रहा था। वह किराए के मकान में अकेला रहता था। शनिवार की रात करीब साढ़े 9 बजे निखिल फूड चौक से थार गाड़ी में निकला था। इस दौरान जब वह आईटी पार्क स्थित एयरटेल कंपनी आफिस के पीछे पहुंचा तो उसकी गाड़ी की स्पीड बहुत अधिक थी। चालक गाड़ी चलाने के साथ मोबाइल पर बात कर रहा था, जिससे उसका ध्यान मोबाइल की तरफ भी था। इसी दौरान मोड़ काटने के समय गाड़ी की स्पीड कंट्रोल नहीं होने से अनियंत्रित हो गई और थार एयरटेल आफिस के पीछे दीवार में जा टकराई। गनीमत रही कि गाड़ी के आगे कोई नहीं आया। दीवार टूटने के साथ गाड़ी का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। रविवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। हादसे के समय युवक ने कोई नशा किया था या नहीं, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद होगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article