फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   havoc of heat stroke in Hisar, girl died during treatment

हिसार में हीट स्ट्रोक का कहर, इलाज के दौरान युवती की मौत

Mon, 23 May 2016 05:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार Updated Mon, 23 May 2016 05:40 PM IST
विज्ञापन
havoc of heat stroke in Hisar, girl died during treatment
अस्पताल

बढ़े तापमान में हीट स्ट्रोक के कारण हिसार में एक युवती की मौत इलाज के दौरान अस्पताल में हो गई।  शहर के 12 क्वार्टर एरिया निवासी 18 वर्षीय दीक्षा सुबह ठीक हालत में अपनी मौसी के साथ अग्रोहा धाम गई थी। दोपहर को अग्रोहा से लौटते समय अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। युवती को सीधे उपचार के लिए ऑटो से ही शहर के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। यहां यह बता दें कि रविवार को शहर का अधिकतम तापमान 47.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

विज्ञापन


परिजनों ने बताया दीक्षा अपनी मौसी सुनीता, उनके बच्चों के साथ अग्रोहा धाम गई थी। मंदिर इत्यादि देखने के बाद जैसे ही वे ऑटो में सवार होकर वापस लौटने लगे तो दीक्षा की तबीयत बिगड़ गई। सुनीता उसे ऑटो से ही सीधे अस्पताल ले गई, जहां अस्पताल पहुंचते ही उसकी कुछ देर बाद ही मौत हो गई। लड़की का शव पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया गया है। मामले की सूचना पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन


जानिए हीट स्ट्रोक के बारे में
हीट स्ट्रोक को लू लगना भी कह सकते हैं। इसमें शरीर का तापमान बढ़ जाता है। इस स्थिति में शरीर की तंत्रिका ठीक तरह से काम करना बंद कर देती है। शरीर का तापमान 106 डिग्री फार्न हाईट तक पहुंच जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जानिए लक्षण
हीट स्ट्रोक की चपेट में आने वाले व्यक्ति को अचानक थकावट महसूस होती है। उसे उल्टी, चक्कर, सिरदर्द, मांसपेशियों में ऐंठन जैसी तकलीफ शुरू हो जाती है। इसके अलावा जब हीट स्ट्रोक में एक स्टेज खतरनाक होती है, जिसमें त्वचा शरीर की लाल हो जाती है और  पसीने नहीं आता। पल्स तेजी से चलने लग जाती है, सांस लेने में तकलीफ और कोमा की स्थिति भी पैदा हो जाती है।

हीट स्ट्रोक से बचने के उपाय और इलाज
हीट स्ट्रोक से बचने के लिए शरीर में पानी की कमी न होने दें। अधिक से अधिक पानी पीएं। ढीले कपड़े पहने, धूप में निकलने से बचें। अगर मजबूरन निकलना पड़े तो सिर पर कपड़ा जरूर डालें। जितना हो सके शरीर को कवर कर लें। अगर किसी व्यक्ति को हीट स्ट्रोक हो जाता है तो उसके शरीर का किसी तरह से तापमान कम किया जाना चाहिए। बर्फ से उसकी सेकाई की जा सकती है। तापमान लगातार मापना चाहिए अगर तापमान कम हो रहा है यानी गिर रहा है तो व्यक्ति सेफ है। अगर तापमान कम नहीं हो रहा तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएं ऐसी स्थिति में कोमा जैसी स्थिति आ सकती है।


राजेंद्र कुमार, इंचार्ज, नई सब्जी मंडी चौकी ने बताया कि लू और गर्मी के कारण युवती की मौत होने की सूचना मिली है। फिलहाल युवती का पोस्टमार्टम नहीं हो पाया है। सोमवार को उसका पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। असल कारण तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चल पाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed