फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   HAU Employee died in accident at Hisar

Hisar Accident: ड्यूटी पर जा रहे HAU कर्मी को ट्राले ने कुचला, हांसी में हादसे में युवक की मौत

Fri, 20 Jan 2023 12:57 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 20 Jan 2023 12:57 PM IST
सार

आजाद नगर निवासी धर्मपाल एचएयू में प्लंबर का काम करता था। सुबह ड्यूटी पर जाने के लिए बाइक पर सवार होकर घर से निकला था। जब वह गली नंबर तीन के सामने पहुंचा तो राजगढ़ की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्राले ने बाइक को टक्कर मार दी।

विज्ञापन
HAU Employee died in accident at Hisar
हिसार में हादसा। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हिसार के आजाद नगर एरिया में शनिवार सुबह तेज रफ्तार ट्राले ने बाइक सवार को कुचल दिया। दुर्घटना में आजाद नगर निवासी 50 वर्षीय धर्मपाल की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर आजाद नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार आजाद नगर निवासी धर्मपाल एचएयू में प्लंबर का काम करता था। सुबह ड्यूटी पर जाने के लिए बाइक पर सवार होकर घर से निकला था। जब वह गली नंबर तीन के सामने पहुंचा तो राजगढ़ की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्राले ने बाइक को टक्कर मार दी। जिस कारण धर्मपाल को गंभीर चोटें लगी। आसपास के लोग उसे पास के अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सको ने उसे मृत घोषित कर दिया। आजाद नगर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

हांसी में सड़क हादसे में युवक की मौत, ट्रैक्टर चालक मौके से फरार    
सिसाय गांव के समीप देर रात एक आई20 कार में ट्रैक्टर ट्राली ने टक्कर मार दी। जिसमें एक युवक की मौत हो गई। गुरदेव हिसार में कार की कंपनी में काम करता था। रात 9 बजे के समय गुरदेव हिसार से अपने घर सिसाय जा रहा था, तभी सामने से आ रहे टैक्टर-ट्रॉली की कार से टक्कर हो गई। जिसमें 28 वर्षीय गुरदेव की मौत हो गई। कार में गुरदेव और उसका दोस्त संदीप मौजूद थे। गुरदेव ही गाड़ी चला रहा था। आस-पास के लोगों ने गुरदेव को हिसार के निजी अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। गुरदेव की 3 बहने हैं, तीनों की शादी हों चुकी है। गुरदेव के पिता कृष्ण खेती-बाड़ी करते हैं। गुरदेव उनका इकलौता बेटा था। गुरदेव के शव को हांसी के नागरिक अस्पताल में लाया गया जहां पर आज उसका पोस्टमार्टम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed