फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   HAU become first agricultural university in the country to establish seven community radio stations

हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय सात सामुदायिक रेडियो स्टेशन स्थापित करने वाला देश का पहला कृषि विवि बना

Fri, 11 Dec 2020 10:17 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Fri, 11 Dec 2020 10:17 PM IST
विज्ञापन
HAU become first agricultural university in the country to establish seven community radio stations
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय। - फोटो : फाइल फोटो

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय एक साथ सात सामुदायिक रेडियो स्टेशन स्थापित करने वाला देश का पहला कृषि विश्वविद्यालय बन गया है। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर समर सिंह ने विश्वविद्यालय के विभिन्न कृषि विज्ञान केंद्रों में शुक्रवार को एक साथ तीन सामुदायिक रेडियो स्टेशनों का शुभारंभ किया। ये रेडियो स्टेशन जींद, पानीपत और कुरुक्षेत्र के कृषि विज्ञान केंद्रों में शुरू किए गए हैं। 

विज्ञापन


इससे पहले हिसार, झज्जर व रोहतक में पहले से ही सामुदायिक रेडियो स्टेशन चल रहे हैं। सिरसा के कृषि विज्ञान केंद्र के सामुदायिक रेडियो स्टेशन का काम अंतिम चरण में है, जिसे जल्द शुरू कर दिया जाएगा। विस्तार शिक्षा निदेशक डॉ. आरएस हुड्डा ने बताया कि यह सभी रेडियो स्टेशन हरियाणा सरकार की राष्ट्रीय कृषि विकास योजना व आत्मा स्कीम के तहत स्थापित किए गए हैं। 
विज्ञापन



किसानों को ये होंगे फायदे  
रेडियो स्टेशन के माध्यम से किसानों को फसलों की उन्नत किस्मों के साथ उनकी बिजाई संबंधी जानकारी, बीमारियों व कीटों और समाधान संबंधी जानकारी, मौसम, विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों की सलाह, पशुपालन एवं गृह विज्ञान से संबंधित नवीनतम जानकारी प्रदान की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

व्यक्तिगत रूप से किसानों एवं कृषि-वैज्ञानिकों का आपसी संपर्क कम हो पाता है या संभव ही नहीं होता। ऐसे में सामुदायिक रेडियो स्टेशन कृषि से संबंधित उन्नत तकनीकों की जानकारी पहुंचाने की एक महत्वपूर्ण कड़ी बनेंगे। किसान समसामयिक विषयों पर संपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। ये रेडियो स्टेशन स्थानीय संस्कृति, कला एवं ज्ञान को भी बढ़ावा देंगे। इन स्टेशनों पर महिलाओं को स्वावलंबी और स्वरोजगारोन्मुखी बनाने संबंधित कार्यक्रम भी प्रसारित किए जाएंगे। 

91.2 मेगाहर्ट्ज पर सुन सकेंगे कार्यक्रम  
विश्वविद्यालय में सबसे पहले 29 नवंबर 2009 को सामुदायिक रेडियो स्टेशन की स्थापना की गई और एफएम 91.2 मेगाहर्ट्ज पर कार्यक्रम प्रस्तुत करने शुरू कर दिए। अब इन रेडियो स्टेशन से दिन में दो बार सुबह साढ़े 9 से 11:30 बजे और दोपहर बाद 2:30 से 4:30 बजे कृषि पशुपालन, सरकारी योजनाओं, मौसम संबंधी जानकारी व स्थानीय कलाकारों द्वारा हरियाणवी संस्कृति कार्यक्रम प्रसारित किए जाएंगे। 

बेसिल के सहयोग से हुई स्थापना  
सह निदेशक (फार्म परामर्श सेवा) डॉ. सुनील ढांडा और परियोजना के नोडल ऑफिसर, सह निदेशक (विस्तार) डॉ. कृष्ण यादव ने बताया कि इन सामुदायिक रेडियो स्टेशनों की स्थापना भारत सरकार के उपक्रम ब्रॉडकास्टिंग इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड (बेसिल) के सहयोग से की गई है। कार्यक्रम में तीनों कृषि विज्ञान केंद्रों के वरिष्ठ संयोजक डॉ. बीपी राणा (जींद), डॉ राजवीर गर्ग (पानीपत) एवं डॉ. प्रद्युम्न भटनागर (कुरुक्षेत्र), जिला विस्तार विशेषज्ञ, प्रगतिशील किसानों सहित अनेक व्यक्ति भी मौजूद रहे।

रेडियो स्टेशनों के स्थापित होने के बाद किसानों व वैज्ञानिकों के संबंध अधिक घनिष्ठ होंगे और किसानों को हर प्रकार की जानकारी मिलती रहेगी। - प्रो. समर सिंह, कुलपति, एचएयू, हिसार।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed