फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Hath se Hath Jodo campaign of Congress will start from today in Haryana

Haryana: बगैर संगठन चलेगा कांग्रेस का हाथ से हाथ जोड़ो अभियान, विधायकों व पूर्व मंत्रियों की ड्यूटी लगाई

Wed, 01 Feb 2023 09:07 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, चंड़ीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंड़ीगढ़ Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 01 Feb 2023 09:07 AM IST
सार

हरियाणा में कांग्रेस के हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की सफलता का दारोमदार विधायकों व पूर्व विधायकों पर रहेगा। कांग्रेस ने विधायकों और पूर्व मंत्रियों ड्यूटी लगाई है। आज बुधवार से अभियान शुरू होगा।

विज्ञापन
Hath se Hath Jodo campaign of Congress will start from today in Haryana
हरियाणा कांग्रेस। - फोटो : अमर उजाला (फाइल)

विस्तार

हरियाणा में भारत जोड़ो यात्रा के बाद उत्साहित कांग्रेस हाथ से हाथ जोड़ो अभियान शुरू कर रही है। आज बुधवार से अभियान का आगाज हो जाएगा। इसके लिए जिलास्तर पर प्रभारियों की नियुक्तियां कर दी गई हैं, लेकिन भारत जोड़ो यात्रा की तरह संगठन कांग्रेस के इस अभियान में भी नदारद रहेगा।

विज्ञापन


वजह साफ है पार्टी बाहर से भले ही एकजुट रहने का दावा करे, लेकिन संगठन में जगह पाने में खींचतान अभी जारी है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष उदयभान ने बीते माह कहा था कि भारत जोड़ो यात्रा के तुरंत बाद संगठन पदाधिकारियों की सूची जारी कर दी जाएगी, लेकिन अंदरूनी कलह के कारण यह सूची जारी नहीं हो पा रही।
विज्ञापन


हुड्डा विरोधी खेमा अपने कार्यकर्ताओं को संगठन में जगह दिलाने के लिए प्रयासरत है। जबकि कांग्रेस के अन्य धुरंधर अपने कार्यकर्ताओं को शामिल करवाना चाह रहे हैं। यही वजह है कि सूची अभी तक जारी नहीं हो पाई। भारत जोड़ो यात्रा में भी यह सूची इस वजह से जारी नहीं हो सकी कि कहीं यात्रा के बीच ही बयानबाजी न छिड़ जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के लिए कांग्रेस ने जिला अनुसार विधायकों और पूर्व विधायकों की डयूटी लगा दी है। ये विधायक गांव-गांव जाएंगे कांग्रेस का झंडा फहराकर राहुल गांधी की चिट्ठी जनता को पढ़कर सुनाएंगे।

विधायकों की डयूटी लगाई
अंबाला जिले के लिए विधायक बीएल सैनी, भिवानी के लिए राव दान सिंह, दादरी के लिए गीता भुक्कल, फतेहाबाद अमित सिहाग, झज्जर के लिए बीबी बतरा, कैथल के लिए सुभाष देसवाल, पलवल के लिए धर्म सिंह छोक्कर, पंचकूला के लिए वरुण मुलाना और रेवाड़ी के लिए विधायक कुलदीप वत्स की डयूटी लगाई है।

पूर्व मंत्री और पूर्व विधायक भी जोड़े
पूर्व विधानसभा अध्यक्ष अशोक अरोड़ा को यमुनानगर, पूर्व मंत्री सुभाष गोयल को सिरसा, पूर्व मंत्री सुखबीर कटारिया को पानीपत, पूर्व मंत्री जय प्रकाश को हिसार और करण सिंह दलाल को गुरुग्राम की जिम्मेदारी सौंपी है। इसके अलावा पूर्व विधायक संत कुमार को सोनीपत, जयतीर्थ दहिया को रोहतक, ललित नागर को नूंह, धर्मपाल सांगवान को महेद्रगढ़, भीमसेन मेहता को कुरुक्षेत्र, लहरी सिंह को करनाल की जिम्मेदारी दी गई है।

आज एक फरवरी से गांव में जाएंगे और कांग्रेस का झंडा फहराकर राहुल गांधी की चिट्ठी जनता को पढ़कर सुनाएंगे। -अशोक अरोड़ा, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष


कांग्रेस में उत्साह बढ़ा और गुटबाजी कम हुई है। हरियाणा में भाजपा का ग्राफ नीचे जा रहा है। चुनाव नजदीक हैं। इस अभियान का लाभ मिलेगा। -करण सिंह दलाल, पूर्व मंत्री

राहुल गांधी का संदेश देशभर में गया है। सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चला जाएगा। जिन विधायकों की ड्यूटी लगी हैं वे जनता के बीच जाकर हाथ से हाथ जोड़ने का संदेश देंगे। -कुमारी सैलजा, कांग्रेस की पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व छत्तीसगढ़ प्रभारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed