फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   hat-trick of india and pakistan at world cup kabaddi

वर्ल्ड कप कबड्डी में भारत-पाक की हैट्रिक

Tue, 16 Dec 2014 06:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला(पंजाब) Updated Tue, 16 Dec 2014 06:46 PM IST
विज्ञापन
hat-trick of india and pakistan at world cup kabaddi

नाभा के पंजाब पब्लिक स्कूल के खेल मैदान में सोमवार को पांचवें कबड्डी विश्वकप-2014 के पांच मैच खेले गए। पुरुष वर्ग में भारत ने ईरान और पाकिस्तान ने कनाडा को हरा कर जीत की हैट्रिक लगाई और अपने पूल में सबसे ऊपर का स्थान कायम रखा।

विज्ञापन


इंग्लैंड ने भी अर्जेंटीना को हराकर तीसरी जीत हासिल की। वहीं अमेरिका ने आस्ट्रेलिया को हराकर विश्व कप की अपनी पहली जीत हासिल की। महिला वर्ग में पहली बार हिस्सा ले रही अजरबाईजान ने पहली जीत हासिल करके अमेरिका को हराया।
विज्ञापन


पहला मैच (महिला वर्ग)
अजरबाईजान ने अमेरिका को 38-32 से हराया
महिला वर्ग में पहली बार विश्व कप खेलने के लिए आई अजरबाईजान की टीम ने ताकतवर समझी जा रही अमेरिका की टीम को 38-32 के साथ हराकर अपना खाता खोला। अजरबाईजान की टीम की जीत से महिला वर्ग की पूल-ए स्थिति रोचक हो गई है। इस पूल में दो मैच जीत कर भारत पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाकी दो टीमों डेनमार्क व अजरबाईजान ने एक-एक मैच जीता है। आज के मैच में अजरबाईजान ने शुरू से ही लीड बना ली, जो अंत तक कायम रही। अजरबाईजान की ओर से रेडर जुआर जांदे व लाइला ने सात-सात अंक लिए, जबकि जाफी रहीमोवा व लाइला ने अपनी टीम के लिए छह-छह स्कोर लिए।

अमेरिका ने आस्ट्रेलिया को 51-33 से पराजित किया

hat-trick of india and pakistan at world cup kabaddi

दूसरा मैच (पुरुष वर्ग): पुरुष वर्ग के पूल-ए की टीम अमेरिका व आस्ट्रेलिया में खेले गए इस मैच के आधे समय तक अमेरिका की टीम 21-14 से आगे थी। अमेरिका के रेडरों में से तरनप्रीत सिंह व तजिंदर सिंह ने सात-सात अंक लिए, जबकि जाफी डोंटे ने आठ व नवप्रीत सिंह ने तीन स्कोर लिए। आस्ट्रेलिया के रेडरों में से इंद्रदीप सिंह ने 10 और जसकरन सिंह ने सात अंक लिए। जाफी जसप्रीत सिंह ने पांच स्कोर किए।

तीसरा मैच (पुरुष वर्ग): पुरुष वर्ग के पूल बी की टीमों कनाडा व पाकिस्तान के बीच खेले गए इस मैच में भले ही पाकिस्तान विजेता रहा, लेकिन कनाडा के खिलाड़ियों ने भी काफी संघर्ष किया। यह पाकिस्तान की लगातार तीसरी जीत रही और इससे पाक ने सेमीफाइनल के लिए दावा मजबूत कर लिया है। मैच के आधे समय तक पाकिस्तान 23-17 से आगे था। पाक के रेडरों में से अकमल डोगर व इस्तान ने आठ-आठ, सफीक अहमद चिश्ती ने सात व लाला उबैदउल्ला ने छह अंक लिए। जाफी रमजान ने चार व साजिद गुज्जर ने दो स्कोर लिए।  

चौथा मैच (पुरुष वर्ग): पुरुष वर्ग के पूल बी की टीमों इंग्लैंड व अर्जेंटीना के बीच आज के दिन का चौथा मैच एकतरफा रहा। इंग्लैंड की यह लगातार तीसरी जीत रही और इस टीम ने सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए मजबूत स्थिति बना ली। आधे समय तक इंग्लैंड की टीम 31-10 के साथ आगे थी। इंग्लैंड की ओर से रेडर परमजोत सिंह ने 13, गुरदेव सिंह ने छह अंक लिए। जाफी बलजीत सिंह ने आठ और कमलदीप सिंह ने चार स्कोर किए।

पांचवां मैच (पुरुष वर्ग): दिन के पांचवें व आखिरी मैच में चार बार के चैंपियन रहे भारत ने कांटे की टक्कर वाले मैच में ईरान को 53-39 के साथ हराकर हैट्रिक लगाई। आधे समय तक भारतीय टीम 27-21 तक आगे थी। भारत के रेडरों में संदीप सिंह सूरखपुर, गगनदीप जोगेवाल व संदीप लुधड़ ने 9-9 और बलराम सिंह भूरा ने आठ अंक लिए। जाफी सुखजीत सिंह सुखा भंडाल, बलबीर सिंह पाला और मंगत सिंह मंगी ने चार-चार स्कोर लिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed