{"_id":"57d26d884f1c1b3d3b31ab42","slug":"haryanvi-singer-and-dancer-sapna-chaudhary-will-appeal-in-punjab-haryana-highcourt","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सिंगर सपना ICU में, कोर्ट के फैसले को हाइकोर्ट में चुनौती देंगे वकील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिंगर सपना ICU में, कोर्ट के फैसले को हाइकोर्ट में चुनौती देंगे वकील
ब्यूरो/अमर उजाला, बहादुरगढ़(हरियाणा)
Updated Sat, 10 Sep 2016 09:18 AM IST
विज्ञापन
हरियाणवी सिंगर और डांसर सपना चौधरी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिंगर-डांसर सपना चौधरी की अग्रिम जमानत याचिका के कोर्ट से रद्द होने के फैसले को वकील हाईकोर्ट में चुनौती देंगे। सपना अभी ICU में ही है। ऐसे में अब सपना पर गिरफ्तारी की तलवार लटकी है।
सपना के वकील एवं बार एसोसिएशन गुड़गांव के अध्यक्ष पर्वत सिंह ठाकरान ने बताया कि शुक्रवार को पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय में जमानत के लिए अर्जी दाखिल की जाएगी। दरखास्त के कागजात तैयार किए जा रहे हैं।
कलाकारों में रोष
कलाकार वीरेंद्र कौशिक ने कहा कि जिस तरह से अभिव्यक्ति की आजादी के तहत कवि को नेता की आलोचना करने का अधिकार है, सपना ने भी उससे ज्यादा कुछ नहीं कहा। वह किसी का अपमान नहीं करती।
विज्ञापन
उसके मन में किसी तरह की दुर्भावना नहीं थी। कवि व गायकों के मन में किसी के प्रति दुर्भावना नहीं होती, इसीलिए उनके प्रशंसकों में हर जाति व धर्म के लोग होते हैं। सपना के साथ भी ऐसा ही है।

आज जनरल रूम में हो जाएगी शिफ्ट
sapna chaudhary
नजफगढ़ के क्लिफ्टन हास्पिटल में भर्ती सपना चौधरी के स्वास्थ्य में लगातार सुधार हो रहा है। हालांकि अभी वह आइर्सीयू में ही भर्ती है। सपना की मां नीलम ने बताया कि वीरवार को सपना ने जूस पीने की कोशिश की तो उसको हजम नहीं हो पाया और उल्टी आ गई।
डाक्टरों का कहना है कि सपना ठीक हो रही है। शुक्रवार को उसे जनरल रूम में शिफ्ट कर दिया जाएगा। सपना के भाई कर्ण और बहन ने भी सपना से मिलकर हालचाल जाना। जहरीले पदार्थ खाने की वजह से सपना को चेस्ट में जो इंफेक्शन हुआ था, वह अब ठीक हो रहा है।
सपना के प्रवक्ता व ड्राइवर बाणिया (कदम सिंह) ने बताया कि जहरीला पदार्थ खाने से लगातार उल्टियां आईं, जिससे सपना बहुत कमजोर हो गई है। उम्मीद है अब वह जल्द ठीक हो जाएगी।

फोटो हुआ वायरल, प्रवक्ता ने कहा फर्जी है
सपना चौधरी
- फोटो : सपना के फेसबुक से
सोशल मीडिया में सपना को लेकर चर्चाएं जारी है। कला प्रमियों ने कहा कि इस तरह से केस होंगे तो गायकों का कंठ व कवियों की लेखनी कैसे काम करेगी। सोशल मीडिया में सपना का एक फोटो वायरल हो गया।
इस फोटो में पीली सलवार व हरे प्रिंट वाला कुर्ता पहने एक लड़की स्ट्रेचर पर लेटी हुई है और उसके दोनों तरफ कई लोग खड़े हैं। इनमें कुछ नर्स और कुछ सुरक्षा कर्मियों जैसे नजर आ रहे हैं। सपना के प्रवक्ता बाणिया ने इस फोटो को फर्जी बताया है।