{"_id":"bb351be5af96dc0a858117f7e6c06074","slug":"haryanvi-saang-festival-in-tegore-theatre","type":"story","status":"publish","title_hn":"जब सांग में आए अमर सिंह राठौर तो शांत हुआ टैगोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जब सांग में आए अमर सिंह राठौर तो शांत हुआ टैगोर
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 07 Jul 2014 12:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर सिंह राठौर के साथ हुई धोखाधड़ी को सांग के माध्यम से रविवार शाम को टैगोर थियेटर में दिखाया गया।
विज्ञापन
इसके साथ ही सूचना जन संपर्क एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग हरियाणा द्वारा आयोजित सात दिवसीय सांग उत्सव की शुरुआत हुई। पहले दिन सांग अमर सिंह राठौर पेश किया गया। सांग को लिखा है धनपत सिंह ने और इसे निर्देशित सोनू ने किया।
सांग की कहानी अमर सिंह राठौर के इर्द गिर्द घूमती है जो अपने घर से गौने की चिट्ठी पाकर घर जाने की तैयारी करता है। वह आगरा में शाहजहां का सिपाहसलार है।
विज्ञापन
छुट्टी की अर्जी लेकर जब अमर सिंह शहजहां के पास पहुंचता है तो वह उसे 15 दिन की बजाए सिर्फ सात दिनों की ही छुट्टी देते हैं। इस पर शाहजहां के साले सलामत खान अमर सिंह से कहते है कि अगर वह सात दिन से ज्यादा एक भी दिन देर की तो हर दिन का एक लाख रुपये जुर्माना भरना पड़ेगा।
विज्ञापन
अमर सिंह शर्त मानकर घर चला जाता है। वह अपनी तय छुट्टी से ज्यादा बिताता है तो सलामत खान बादशाह शाहजहां को अपनी बातों में फंसा कर अमर सिंह पर एक दिन के हिसाब से साल लाख रुपये जुर्माना लगाने की सिफारिश करता है। जब वह आगरा आता है तो उसे इस साजिश का पता चलता है। इससे क्रोधित होकर वह सलामत का कत्ल कर देता है और वापस अपने घर लौट जाता है।
शाहजहां दरबार में धोखे से अमर सिंह को सुलहनामे की बात कर बुलाते हैं। शाहजहां यह साजिश अमर सिंह के साले अर्जुन गौड़ के साथ मिलकर रचते हैं और जैसे ही अमर सिंह आगरा के लिए आता है तो अर्जुन उसे धोखे से मार डालता है। अंत में अमर सिंह के मृत शरीर को देखकर शाहजहां उसके शरीर को उसकी पत्नी को सौंप देते है। अंत में वह पति की लाश के साथ सती हो जाती है।