फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana: Yoga Day today live broadcast from Chief Ministers residence

हरियाणा : योग दिवस आज, मुख्यमंत्री आवास से 1100 स्थानों पर होगा सीधा प्रसारण

Mon, 21 Jun 2021 01:34 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 21 Jun 2021 01:34 AM IST
सार

हरियाणा योग आयोग के चेयरमैन डा. जयदीप आर्य ने कहा कि सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सभी जिलों में कोविड प्रोटोकाल का पालन करते हुए योग दिवस मनाया जाएगा।

विज्ञापन
Haryana: Yoga Day today live broadcast from Chief Ministers residence
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2021 - फोटो : iStock

विस्तार

आज योग दिवस पर राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन मुख्यमंत्री निवास चंडीगढ़ पर होगा। यहां से सुबह 6:30 बजे इसका 1100 स्थानों पर लाइव प्रसारण किया जाएगा। 

विज्ञापन


योग दिवस की तैयारियों को लेकर हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने बताया कि राज्य भर में 1100 स्थानों पर योग शिविर लगाए जाएंगे और हर शिविर में 50 लोगों की मौजूदगी तय की गई है। विज ने कहा कि अतरराष्ट्रीय योग दिवस के तमाम आयोजनों में कोविड प्रोटोकॉल का पूरा ध्यान रखा जाएगा। 
विज्ञापन


हरियाणा योग आयोग के चेयरमैन डा. जयदीप आर्य ने कहा कि इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सभी जिलों में कोविड प्रोटोकाल का पालन करते हुए योग दिवस मनाया जाएगा। इसके अलावा दोपहर 3 बजे हरियाणा योग आयोग की ओर से एक वेबिनार भी किया जाएगा। इसमें योग आचार्यों समेत अन्य विशेषज्ञ भाग लेंगे। इससे पहले, पंचकूला मुख्यालय पर चल रहे तीन दिवसीय प्रोटोकाल योग शिविर का समापन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


योग से बढ़ा सकते हैं रोग प्रतिरोधक क्षमता : राज्यपाल
रियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य ने प्रदेशवासियों को सातवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नियमित योग, व्यायाम और प्राणायाम करने से शरीर की रोग प्रतिरोधक शक्ति को बढ़ाया जा सकता है। इसलिए हम सभी को योग क्रियाओं को अपनी दिनचर्या में शामिल करना चाहिए।

आर्य ने प्रदेशवासियों के नाम अपने संदेश में कहा कि योग भारत की प्राचीन पद्धति का एक अमूल्य उपहार है और स्वस्थ जीवन जीने की कला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने न केवल भारत को बल्कि पूरी मानवता को स्वस्थ रखने के लिए योग के प्रचार-प्रसार का कार्य किया है। प्रधानमंत्री के प्रयास से ही योग को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है। उन्होंने कहा कि विश्व के सभी डॉक्टरों व विशेषज्ञों ने माना है कि शरीर में रोग-प्रतिरोधक शक्ति बढ़ाकर ही कोरोना जैसी बीमारी से लड़ा जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed