फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Wins Two gold medal in Khelo India Youth Games

खेलो इंडिया यूथ गेम्स: 10 स्वर्ण समेत हरियाणा की झोली में 31 पदक, महाराष्ट्र तालिका में दूसरे स्थान पर काबिज

Mon, 06 Jun 2022 06:31 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 06 Jun 2022 06:31 PM IST
सार

आर्टिस्टिक ग्रुप योगासन में लड़कों के अंडर 18 वर्ग में हरियाणा की टीम 120.99 अंकों के साथ प्रथम रही। इस प्रतियागिता में हरियाणा ने महाराष्ट्र की टीम को पछाड़ दिया।

विज्ञापन
Haryana Wins Two gold medal in Khelo India Youth Games
खेलो इंडिया यूथ गेम्स में ग्रुप योगा करते खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा का खेलो इंडिया यूथ गेम्स- 2021 में पांच देसी खेलों के साथ 25 खेल प्रतियोगिताओं में 1866 मेडल दांव पर हैं। हर राज्य के खिलाड़ी की नजर किसी न किसी पदक पर है। खबर लिखे जाने तक खेल के चौथे दिन 10 स्वर्ण समेत 31 पदकों के साथ हरियाणा पदक तालिका में महाराष्ट्र को पछाड़कर नंबर एक पर पहुंचा गया है। 

विज्ञापन


हरियाणा के खाते में 10 स्वर्ण, 8 रजत और 13 कांस्य पदक हैं। महाराष्ट्र भी 9 स्वर्ण सहित 21 पदकों के साथ तालिका में दूसरे स्थान पर काबिज है। कुल 1866 पदकों में 545-545 स्वर्ण, रजत और 776 कांस्य पदक शामिल हैं।
विज्ञापन

 
बजरंग बली की जय’ उद्घोष के साथ शुरू हुआ मुकाबला
लड़कों के वालीबॉल के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में हरियाणा व राजस्थान की दोनों टीमों का जोश-उत्साह का शीर्ष वाक्य ‘बजरंग बली की जय’ था। दोनों टीमों को फाइनल में जगह बनाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाना पड़ा। 120 मिनट से अधिक समय तक चला वालीबॉल का यह मुकाबला शायद खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 का अब तक का सबसे अधिक समय तक चलने वाला एक मैच था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हरियाणा व राजस्थान दोनों की टीमों में जेबरा-मैन को छोड़कर खिलाड़ियों की औसतन लंबाई 6 फुट से अधिक थी। दोनों ही टीमों के कोचों का लक्ष्य था कि किसी न किसी तरह टीम फाइनल में पहुंच जाए।  4 सेटों के मैच में अंत में बाजी हरियाणा ने मारी। पहला सेट हरियाणा ने 30-28 अंकों से, दूसरा राजस्थान ने 25-23, तीसरा हरियाणा ने 25-18 से व चौथा 25-23 से जीता। इस प्रकार, अब तक के मैचों में हरियाणा 1063.9 अंकों के साथ फाइनल में पहुंच गया है। हरियाणा और राजस्थान दोनों के खिलाड़ी अभी हाल ही में ईरान में हुई विश्व वॉलीबॉल चैंपयिनशिप में भारत की टीम का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed