{"_id":"5bb3a36b867a557ff0707dab","slug":"haryana-wins-sanitation-survey-rural-award-2018","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा ने जीता स्वच्छता सर्वेक्षण ग्रामीण पुरस्कार, विजेता लिस्ट में ये तीन जिला शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा ने जीता स्वच्छता सर्वेक्षण ग्रामीण पुरस्कार, विजेता लिस्ट में ये तीन जिला शामिल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 02 Oct 2018 10:27 PM IST
विज्ञापन
Rural Award 2018
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के अवसर पर हरियाणा ने स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण-2018 का पुरस्कार जीता। नई दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह पुरस्कार हरियाणा के सीएम मनोहर को प्रदान किया। इस अवसर पर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज व केंद्रीय राज्य मंत्री मनोज सिन्हा भी उपस्थित रहे। हरियाणा के सीएम मनोहर लाल ने यह पुरस्कार जनता को समर्पित किया है।
विज्ञापन
हरियाणा को ‘स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण-2018’ के अंतर्गत सर्वोच्च राज्य का पुरस्कार मिला है। इस दौरान ‘स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण-2018’ के अंतर्गत स्वच्छता के क्षेत्र में देश में सर्वोच्च स्थान के पुरस्कार प्राप्त करने वाले देश के छह जिलों में हरियाणा के तीन जिले गुरुग्राम, करनाल व रेवाड़ी शामिल हैं।
विज्ञापन
इसी दौरान केंद्रीय पेयजल व स्वच्छता मंत्री उमा भारती ने नई दिल्ली में आयोजित समारोह में हरियाणा के उक्त तीन जिलों के संबंधित अफसरों को सर्वोच्च जिला श्रेणी के पुरस्कार प्रदान किए। मुख्यमंत्री ने स्वच्छता के क्षेत्र में सर्वोच्च पुरस्कार हासिल करने के उपरांत प्रदेशवासियों को बधाई दी और कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छता अभियान को जन आंदोलन का रूप दिए जाने के परिणामस्वरूप ही स्वच्छता के क्षेत्र में हरियाणा प्रदेश को आज सर्वोच्च राज्य का स्थान मिल सका है। इस समारोह में हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री ओम प्रकाश धनखड़ भी उपस्थित थे। सीएम ने कहा कि वर्ष 2019 तक हरियाणा के सभी गांवों में ठोस व तरल कचरा प्रबंधन इकाइयां स्थापित किए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया हुआ है।
विज्ञापन