{"_id":"589f65d94f1c1b87153784a5","slug":"haryana-wins-rs-1-crore-kabaddi-championship","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा बना 1 करोड़ की इनामी कबड्डी का चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा बना 1 करोड़ की इनामी कबड्डी का चैंपियन
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत/राई
Updated Sun, 12 Feb 2017 12:58 AM IST
विज्ञापन
हरियाणा बना 1 करोड़ की इनामी कबड्डी का चैंपियन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति अखिल भारतीय नेशनल स्टाइल कबड्डी प्रतियोगिता के फाइनल में रेलवे को हराकर हरियाणा की टीम चैंपियन बनी। इसके साथ हरियाणा की टीम एक करोड़ के इनाम की कबड्डी प्रतियोगिता जीतने वाली पहली टीम भी बन गई। विजेताओं को मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पुरस्कार दिया।
मोतीलाल नेहरू खेलकूद विद्यालय, राई में हुई तीन दिवसीय प्रतियोगिता के फाइनल में दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। हरियाणा ने रेलवे को 33-27 अंकों के अंतर से हराकर खिताब जीता व एक करोड़ का इनाम जीता। उपविजेता रेलवे की टीम को 50 लाख रुपये का इनाम मिला। प्रतियोगिता के फाइनल में हाफ टाइम तक हरियाणा की टीम महज एक अंक की बढ़त बना सकी थी। मैच के दूसरे हॉफ में हरियाणा ने रेलवे को छह अंकों से हरा दिया।
प्रतियोगिता में ओएनजीसी (आयल एंड नेचुरल गैस कार्पोरेशन) की टीम ने एयर इंडिया की टीम को 45-37 अंकों से हराकर तीसरा स्थान पाया। ओनजीसी को 25 लाख व चतुर्थ स्थान पर रही एयर इंडिया की टीम को 11 लाख रुपये का इनाम दिया गया। कबड्डी चैंपियनशिप में 12 टीमों ने भाग लिया था। अखिल भारतीय नेशनल स्टाइल कबड्डी चैंपियनशिप अब प्रति वर्ष आयोजित की जाएगी।