फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana will open 362 new Model Sanskriti schools

बजट 2022: हरियाणा में खुलेंगे 362 नए मॉडल संस्कृति स्कूल, 25 लाख विद्यार्थियों का साल में दो बार होगा मेडिकल परीक्षण

Tue, 08 Mar 2022 08:24 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 08 Mar 2022 08:24 PM IST
सार

कौशल विकास को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने अटल टिंकरिंग लैब (एटीएल) की तर्ज पर 50 सेमी लैब स्थापित करने का निर्णय लिया है। प्राइवेट स्कूलों की तर्ज पर अब 8वीं से 12वीं कक्षा तक के बच्चों के लिए विषयवार ओलंपियाड शुरू करने की योजना बनाई है।

विज्ञापन
Haryana will open 362 new Model Sanskriti schools
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा में मॉडल संस्कृति स्कूलों की संख्या बढ़ाकर 500 की जाएगी। वर्तमान में सीबीएसई से संबद्ध ऐसे स्कूलों की संख्या 138 है। इस साल सरकार ऐसे 362 और स्कूल स्थापित करेगी। मॉडल संस्कृति स्कूलों में 5वीं कक्षा से ही बच्चों को कंप्यूटर शिक्षा प्रदान की जाएगी। प्रदेश के सभी स्कूल-कॉलेज में आईटी तकनीक का इस्तेमाल होगा। 

विज्ञापन


सरकार ने सभी कॉलेजों में कम से कम 10-10 स्मार्ट क्लास-रूम स्थापित करने का फैसला लिया है। बेटियों को बेहतर व सुरक्षित परिवहन सेवा के लिए सरकार ने ‘साथी’ नामक योजना शुरू करने का निर्णय लिया है। लड़कियों का ड्रॉप-आउट रोकने के लिए यह योजना कारगर सिद्ध होगी।
विज्ञापन


सरकारी स्कूलों के 25 लाख बच्चों का सरकार साल में दो बार मेडिकल चेकअप कराएगी। बच्चों में खून की कमी आमतौर पर देखने को मिलती है। अनाज से एलर्जी के मामले भी बढ़ रहे हैं। ऐसे में चेकअप के जरिये बच्चों की बीमारियों को प्रारंभ में ही पकड़ा जा सकेगा। स्कूलों में खेल नर्सरियां भी स्थापित होंगी ताकि विद्यार्थियों को स्कूलों में ही बेहतर खुल सुविधाएं मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


कौशल विकास को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने अटल टिंकरिंग लैब (एटीएल) की तर्ज पर 50 सेमी लैब स्थापित करने का निर्णय लिया है। प्राइवेट स्कूलों की तर्ज पर अब 8वीं से 12वीं कक्षा तक के बच्चों के लिए विषयवार ओलंपियाड शुरू करने की योजना बनाई है। इसी तरह से सेवारत सैनिकों व अर्धसैनिकों के बच्चों को समय-समय पर शैक्षिक सहायता मुहैया कराई जाएगी। प्राइवेट और सरकारी स्कूलों के बच्चों को एक दूसरे से रूबरू करवाने के लिए ऑडियो-विजुअल कक्षाओं का आयोजन होगा। दोनों को आपस में जोड़ा जाएगा। इसके लिए ट्विनिंग कार्यक्रम शुरू किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed