{"_id":"5f10a775431d385d85177f5c","slug":"haryana-weather-updates-light-rain-next-two-days-in-haryana","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा: दो दिन हल्की फिर 19 से 21 जुलाई तक झमाझम बारिश, इन जिलों में हुई सबसे कम बरसात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा: दो दिन हल्की फिर 19 से 21 जुलाई तक झमाझम बारिश, इन जिलों में हुई सबसे कम बरसात
Fri, 17 Jul 2020 12:51 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक/हिसार/करनाल (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक/हिसार/करनाल (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 17 Jul 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
हरियाणा का मौसम।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा में अगले दो दिन बूंदाबांदी के बाद 19 से 21 जुलाई तक अच्छी बारिश होगी। जीटी बेल्ट के जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इधर, गुरुवार को झज्जर में सर्वाधिक 44 एमएम बारिश हुई। रोहतक, करनाल, अंबाला और कुरुक्षेत्र में बूंदाबांदी हुई। प्रदेश में एक साथ अभी तक अच्छी बारिश नहीं हुई है। इससे उमस भरी गर्मी का जोर बना है।
विज्ञापन
गुरुवार को उमस ने लोगों को खासा परेशान रखा। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार के कृषि मौसम विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खिचड़ के अनुसार मानसूनी टर्फ रेखा मैदानी क्षेत्रों की तरफ लौट रहीं हैं। इसमें थोड़ा समय लग रहा है। इस कारण अरब सागर से आने वाली नमी वाली हवाओं के चलते प्रदेश में दो दिन यानी शुक्रवार व शनिवार को कहीं-कहीं हल्की बारिश के आसार हैं। इसके बाद बंगाल की खाड़ी से भी नमी वाली हवाएं आएंगी और प्रदेश को तर करेंगी। भिवानी में 38.3 और रोहतक में 38.2 सेल्सियस तापमान रहा।
विज्ञापन
हथिनीकुंड का जलस्तर बढ़ा
पहाड़ों में हो रही बारिश के चलते हथिनीकुंड बैराज पर पानी का जलस्तर साढ़े तेरह हजार क्यूसेक के आंकड़े को पार कर गया है। गुरुवार शाम को पांच बजे 13545 क्यूसेक पानी दर्ज किया गया। जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि के चलते डीसी ने बाढ़ नियंत्रण और राहत टीमों को अलर्ट मोड पर रखा है। एक सप्ताह पहले यमुना का जलस्तर केवल नौ हजार क्यूसेक के आसपास था।
विज्ञापन
आगे ऐसा रहेगा मौसम
- 17 जुलाई - कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी
- 18 जुलाई - उत्तरी हरियाणा में बारिश
- 19-21 जुलाई - प्रदेश में अच्छी बारिश
- ऑरेंज अलर्ट- 18 से 19 जुलाई - चंडीगढ़, पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर
- येलो अलर्ट- 18 से 19 जुलाई - करनाल, कैथल, कुरुक्षेत्र, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, मेवात, पलवल, सोनीपत, पानीपत और फरीदाबाद
- प्रदेश में बारिश में गिरावट
- प्रदेश में एक साथ अच्छी बारिश नहीं होने से बरसात का आंकड़ा गिर गया है। एक जून से 16 जुलाई तक प्रदेश में सामान्यत: 124.7 एमएम बारिश होती है। इस अवधि में 114.4 एमएम बारिश हुई। इस तरह से आठ फीसदी कम बारिश हुई है।
- सबसे अधिक बारिश वाले जिले
- कैथल - 219.8 एमएम बारिश, 112 फीसदी अधिक
- कुरुक्षेत्र - 307.9 एमएम बारिश, 86 फीसदी अधिक
- करनाल - 286.5 एमएम बारिश, 59 फीसदी अधिक
- सबसे कम बारिश वाले जिले
- रोहतक - 43.9 एमएम बारिश, 70 फीसदी कम
- पंचकूला - 108.1 एमएम बारिश, 58 फीसदी कम
- भिवानी - 41.5 एमएम बारिश, 55 फीसदी कम