{"_id":"64ace74bc6cdd3c9070207d7","slug":"haryana-weather-update-pre-scheduled-meeting-of-civic-body-department-cancelled-2023-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में बरसात: निकाय विभाग की पूर्व निर्धारित बैठक रद्द, सीएम का आदेश-अपने जिले पर नजर रखें अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा में बरसात: निकाय विभाग की पूर्व निर्धारित बैठक रद्द, सीएम का आदेश-अपने जिले पर नजर रखें अधिकारी
Tue, 11 Jul 2023 10:55 AM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 11 Jul 2023 10:55 AM IST
सार
सीएम मनोहर लाल ने मंगलवार को स्थानीय निकाय विभाग की पूर्व निर्धारित बैठक रद्द कर दी। सीएम ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने जिले में रहकर बारिश के चलते पैदा हो रहे हालात पर नजर रखें।
विज्ञापन
सनौली में यमुना नदी उफान पर।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा में बरसात के कारण हालात बिगड़ रहे हैं। सीएम मनोहर लाल ने मंगलवार को स्थानीय निकाय विभाग की पूर्व निर्धारित बैठक रद्द कर दी। सीएम ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने जिले में रहकर बारिश के चलते पैदा हो रहे हालात पर नजर रखें। सीएम ने कहा कि आम जनता को किसी प्रकार की समस्या न होने दें और वॉटर लॉगिंग और निचले इलाकों में रह रहें लोगों की समस्या का निराकरण करें।
तीन दिन की बारिश से जीटी रोड बेल्ट में तबाही
लगातार तीसरे दिन बारिश ने हरियाणा के जीटी बेल्ट के जिलों में सबसे ज्यादा तबाही मचाई। छह जिलों के 600 से ज्यादा गांवों में बारिश का पानी भर गया। बारिश के कारण हुए अलग-अलग हादसों में नौ लोगों की मौत हो गई। बारिश और बाढ़ से सबसे ज्यादा अंबाला जिला प्रभावित हुआ है। तीन दिन में 451 एमएम बारिश होने से शहर का 40 फीसदी हिस्सा जलमग्न हो गया। अंबाला शहर में जलभराव के बाद लोगों को निकालने में सेना की भी मदद ली गई।
अंबाला के कई इलाकों में लोगों ने घर छतों पर डेरा डाल लिया है। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और पुलिस ने 2000 लोगों को सुरक्षित जगह पहुंचाया। सेना ने अंबाला और पंचकूला में लोगों को जलभराव वाले क्षेत्रों से सुरक्षित निकाला। अंबाला के चमन वाटिका स्कूल में फंसी 731 छात्राओं को सेना के जवानों ने रेस्क्यू किया।