फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana weather update: Cold wave alert for next three days in Haryana

12 दिन से प्रचंड ठंड की चपेट में हरियाणा, तीन दिन और शीत लहर जारी रहने का अलर्ट

Fri, 27 Dec 2019 12:53 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक/हिसार (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक/हिसार (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Fri, 27 Dec 2019 12:53 AM IST
विज्ञापन
Haryana weather update: Cold wave alert for next three days in Haryana
हरियाणा में प्रचंड ठंड।

पहाड़ों पर बर्फबारी के कारण हरियाणा में कोहरे के साथ-साथ भीषण शीत लहर का प्रकोप बीते 12 दिनों से जारी है। गुरुवार को नारनौल का न्यूनतम तापमान प्रदेश में सबसे कम 2.5 डिग्री पर पहुंच गया। सर्दी के हद से पार पहुंचने के बाद कई गांवों में पाला जम गया। मौसम केंद्र चंडीगढ़ ने 29 दिसंबर तक शीत लहर चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कोहरे के साथ-साथ कोल्ड डे भी परेशान कर सकता है।  

विज्ञापन


प्रदेश में 15 दिसंबर से लगातार प्रचंड ठंड लोगों और पशु-पक्षियों को ठिठुरा रही है। बुधवार को करनाल समेत अन्य शहरों में दिन का तापमान 9 डिग्री पहुंचने के साथ 19 साल का रिकॉर्ड टूट गया था। कुछ इसी तरह का मौसम गुरुवार को भी देखा गया। रोहतक, करनाल, अंबाला समेत कई शहरों में दिन का तापमान सामान्य से 11 डिग्री सेल्सियस कम रहा। 
विज्ञापन


प्रदेश में दिन का तापमान सबसे कम कुरुक्षेत्र में दर्ज किया गया, जहां अधिकतम तापमान केवल 9 डिग्री रहा। धूप खिलने के बावजूद 2.7 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली बर्फीली हवाओं ने कंपकंपी छुड़ा दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सर्दी के कारण स्कूलों में अवकाश रहा, जिससे बच्चों व उनके अभिभावकों को थोड़ी राहत भी मिली। रिकॉर्ड तोड़ सर्दी जानलेवा हाइपोथर्मिया समेत अन्य रोगों को बढ़ावा दे सकती है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे बच्चे, बूढ़ों, मरीजों के अलावा पशुओं का भी विशेष ख्याल रखें। 
 
31 दिसंबर से 2 जनवरी तक बारिश की संभावना
मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ के चलते हरियाणा में 31 दिसंबर से 2 जनवरी के बीच गरज के साथ छिटपुट बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान ओले भी पड़ सकते हैं। मौसम साफ होने के बाद ही शीत लहर से राहत मिलने के आसार हैं।

रात का तापमान और गिरेगा
हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विभाग के अनुसार 30 दिसंबर तक मौसम परिवर्तनशील लेकिन खुश्क रहने की संभावना है। इस दौरान हल्की से मध्यम गति से उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलने से रात के तापमान में गिरावट आने और दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी की संभावना है। 

हिसार में सीजन की सबसे ठंडी रही रात
हिसार में बुधवार की रात इस सीजन की सबसे ठंडी रही। न्यूनतम तापमान 3.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस कम रहा। वहीं दिन का तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से नौ डिग्री कम रहा।

प्रमुख शहरों का तापमान

 

शहर  अधिकतम न्यूनतम
नारनौल 16.2   2.5
हिसार 12.2  3.3
रोहतक 11.0 3.4
सिरसा 12.3 4.3
भिवानी 14.3 4.8
अंबाला 9.1 5.3
फरीदाबाद 12.4 5.8
गुरुग्राम 11.7 5.8
कुरुक्षेत्र 9.0  5.8
करनाल 9.2  6.0
चंडीगढ़ 8.8  
        

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed