फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Weather Forecast: IMD Rain Prediction for Next 5 Days Due to Effect Of Western Disturbance

Haryana Weather Update: पांच दिन बारिश, आज ओलावृष्टि की चेतावनी, मौसम विभाग ने ऑरेंज और यलो अलर्ट किया जारी 

Wed, 05 Jan 2022 12:16 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़/हिसार
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़/हिसार Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 05 Jan 2022 12:16 PM IST
सार

हरियाणा में मौसम बदल गया है। बुधवार को उत्तरी हरियाणा के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गय है। अगले पांच दिन प्रदेश में बरसात और ओलावृष्टि का पूर्वानुमान है। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार, ये बरसात फसलों के लिए फायदेमंद है।  

विज्ञापन
Haryana Weather Forecast: IMD Rain Prediction for Next 5 Days Due to Effect Of Western Disturbance
हिसार में बूंदाबांदी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

पश्चिमी विक्षोभ के चलते हरियाणा का मौसम बदल गया है। मौसम विभाग ने 9 जनवरी तक प्रदेश में बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। बुधवार को उत्तरी हरियाणा के जिलों में तेज बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। शेष हरियाणा के जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार 8 जनवरी को भी हरियाणा के कई जिलों में तेज बारिश हो सकती है। वहीं कृषि विशेषज्ञों के अनुसार इस समय फसलों को बारिश की अधिक जरूरत थी। इन दिनों किसान फसल को पानी देते तो वह ज्यादा हो जाता और पानी न देने से नमी कम होने के कारण फसल पर बुरा प्रभाव पड़ सकता था। ऐसे में हो रही यह हल्की बूंदाबांदी से फसलों को पर्याप्त नमी मिल जाएगी। बूंदाबांदी से आने वाले दिनों में गेहूं सहित अन्य फसलों को अधिक लाभ मिलेगा।

विज्ञापन


सोनीपत में बुधवार सुबह बूंदाबांदी का दौर शुरू हुआ। बारिश के साथ ही वातावरण में हल्का कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार दो दिनों तक आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और बूंदाबांदी के आसार भी बने रहेंगे। इन दिनों किसान गेहूं की फसल में पहली सिंचाई कर रहे हैं। तेज बारिश हो जाती है तो गेहूं की फसल की सिंचाई हो जाएगी। बूंदाबांदी के बीच न्यूनतम और अधिकतम तापमान में महज दो डिग्री का अंतर रह गया है। अधिकतम तापमान जहां 15 डिग्री सेल्सियस है वहीं न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन

मंगलवार को दिन भर छाए रहे बादल

मंगलवार को प्रदेश में दिन भर बादल छाए रहे और रुक-रुककर बूंदाबांदी हुई। मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार से आगे पांच दिन तक कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश की संभावना है। बारिश और बादलों के कारण दिन का तापमान पांच से छह डिग्री सेल्सियस लुढ़क गया वहीं दिन का पारा दो से तीन डिग्री सेल्सियस चढ़ गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


हिसार में मंगलवार तड़के करीब चार बजे बूंदाबांदी हुई। इससे न्यूनतम तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस से ज्यादा की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जबकि अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। मंगलवार को अधिकतम तापमान 20.5 व न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस रहा। सिरसा में अधिकतम तापमान 16.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो प्रदेश में सबसे कम रहा। वहीं भिवानी में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रहा। 

इसलिए बदला मौसम 

हिसार के हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ व अरब सागर से आने वाली नमी वाली हवा और राजस्थान के ऊपर एक चक्रवातीय परिसंचरण बनने से प्रदेश में ज्यादातर क्षेत्रों में 9 जनवरी के दौरान बारिश होगी। इस दौरान दिन के तापमान में गिरावट व रात के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज होने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed