फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana weather rain update news in hindi

Haryana Weather: हरियाणा में दो दिन में सामान्य से 61 फीसदी से ज्यादा बारिश, बढ़ने लगा रात का तापमान

Fri, 02 Feb 2024 10:12 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 02 Feb 2024 10:12 AM IST
सार

मौसम विभाग ने फरवरी महीने का पूर्वानुमान भी जारी किया है। इसके मुताबिक इस महीने होने वाली बारिश सामान्य से ज्यादा होगी। वहीं, अधिकतम व न्यूनतम तापमान सामान्य से ज्यादा दर्ज किए जाएंगे।

विज्ञापन
Haryana weather rain update news in hindi
बारिश के साथ ओलावृष्टि - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा में पिछले दो दिन में कई जिलों में अच्छी बारिश दर्ज की गई है। वहीं, पंचकूला, अंबाला व कुरुक्षेत्र में ओले गिरे। इससे कई जिलों में तापमान लुढ़क गया है। सबसे कम तापमान पंचकूला में 14.2 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से छह डिग्री कम रहा।
विज्ञापन


वहीं, करनाल का 16.9, फतेहाबाद का 17.9 और अंबाला का 14.9 डिग्री तापमान रिकॉर्ड हुआ। उधर, रात का तापमान धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। अधिकतर जिलों में तापमान सामान्य से ज्यादा दर्ज किया गया है। सबसे कम तापमान महेंद्रगढ़ व हिसार का दस डिग्री रिकॉर्ड हुआ है। 
विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक हरियाणा में दो दिन में 6.9 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई है, जो सामान्य बारिश 4.3 एमएम के मुकाबले करीब 61 फीसदी ज्यादा है। मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि दो फरवरी को मौसम शुष्क रहेगा। उसके बाद तीन फरवरी को एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिसका असर पांच फरवरी तक जारी रहेगी। चार फरवरी को हरियाणा के अधिकतर जिलों में बारिश की संभावना है। वहीं, अगले तीन से चार दिन फिलहाल कोहरे पड़ने का अंदेशा नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दो दिनों में सबसे ज्यादा बारिश सोनीपत में 17.5 एमएम, रोहतक में 12.9 एमएम, कुरुक्षेत्र में 11.8 एमएम, झज्जर में 11.8 एमएम और अंबाला में 10.1 एमएम रिकॉर्ड हुई।


फरवरी रहेगी गर्म, तापमान सामान्य से ज्यादा रिकॉर्ड हो सकते हैं
मौसम विभाग ने फरवरी महीने का पूर्वानुमान भी जारी किया है। इसके मुताबिक इस महीने होने वाली बारिश सामान्य से ज्यादा होगी। वहीं, अधिकतम व न्यूनतम तापमान सामान्य से ज्यादा दर्ज किए जाएंगे। इसका मतलब है कि फरवरी में ज्यादा सर्दी नहीं सताएगी और थोड़ी गर्माहट दर्ज की जा सकती है।

कहां कितनी बारिश
अंबाला       7.1 एमएम
हिसार        10.3 एमएम
करनाल      12.0 एमएम
रोहतक       20 एमएम
भिवानी       8.50 एमएम
फरीदाबाद   13.0 एमएम
गुरुग्राम      4.5 एमएम
झज्जर      19.5 एमएम
जींद         6.0 एमएम
करनाल      7.5 एमएम
कुरुक्षेत्र 13.0 एमएम
महेंद्रगढ़ 2.0 एमएम
मेवात 16.5 एमएम
पंचकूला 1.5 एमएम
पानीपत 7.0 एमएम
रेवाड़ी 8.0 एमएम
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed