फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Weather Rain in many districts update

Haryana Weather: हरियाणा में लगातार बरसात से बढ़ी ठंड, अंबाला में गिरे ओले, जानें मौसम का हाल

Thu, 01 Feb 2024 11:19 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 01 Feb 2024 11:19 AM IST
सार

बुधवार को हरियाणा के कई इलाकों में 60 दिन बाद बारिश दर्ज की गई थी। इससे पहले एक दिसंबर को हरियाणा में बारिश रिकॉर्ड हुई थी। बारिश और घने कोहरे की वजह से कई जगह तापमान में गिरावट भी रिकॉर्ड की गई। कई जिलों में बुधवार रात से बरसात हो रही है।

विज्ञापन
Haryana Weather Rain in many districts update
अंबाला में ओले गिरे। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा में गुरुवार को भी बरसात हुई। हिसार में रात करीब तीन बजे बारिश हुई है। वहीं अंबाला में बुधवार को हुई बारिश के बाद गुरुवार सुबह ओले गिरे। वहीं हल्की धुंध छाई रही। बारिश हो रही है।

विज्ञापन


बादलवाही होने के कारण मौसम में ठंडक है। रात तक मौसम ऐसा ही रहने की संभावना है। बुधवार को भी 0.7 मिलीमीटर बारिश हुईं थी। बरसात से सरसों और गेंहू की फसल को फायदा होगा।
विज्ञापन


जींद में रात को पांच एमएम बारिश हुई है। न्यूनतम तापमान 10 और अधिकतम तापमान 20 डिग्री है। हवा की गति 16 किलोमीटर प्रति घंटा है। आसमान में बादल छाए हुए हैं। हवा में नमी की मात्रा 95 प्रतिशत है। बारिश की संभावना बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं बहादुरगढ़ में रात भर रुक-रुक कर कभी तेज तो कभी धीमी बारिश होती रही। बहादुरगढ़ में 31.2 एमएम बारिश दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 20 डिग्री तो न्यूनतम 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जिले में 12 से 18 किलोमीटर की गति से हवा चली।

इसके अलावा झज्जर में बुधवार रात से गुरुवार सुबह 7 बजे तक रुक-रुक कर बरसात होती रही। अधिकतम तापमान 19.5 और न्यूनतम 13.4 डिग्री दर्ज किया गया। हवा में नमी की आद्रता 85 प्रतिशत है।

आज और कल दो दिन बारिश की संभावना

यमुनानगर में देर रात को बारिश शुरू हुई। रातभर झमाझम बादल बरसे और सुबह भी बारिश जारी रही। बारिश के साथ 18 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चली। बारिश से तापमान गिरा और हवा से ठिठुरन बढ़ गई। मौसम विशेषज्ञों ने आज और कल दो दिन बारिश की संभावना जताई है। बारिश से किसानों के चेहरे खिल गए। इस दौरान सुबह अधिकतम तापमान 11 डिग्री व न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। विशेषज्ञों के अनुसार दो दिन तापमान 15 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।

कैथल में में कई जगहों पर ओलावृष्टि

कैथल में इस सीजन की अल सुबह पहली बारिश हुई। जिले में कई जगहों पर ओलावृष्टि भी हुई है। बारिश के बाद सुबह से ही 16 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल रही है। जिलेभर में औसतन पांच एमएम बारिश दर्ज की गई। सबसे अधिक बारिश पूंडरी क्षेत्र में 10 एमएम हुई है। सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए हैं। बादलों की गर्माहट के चलते सर्दी से भी राहत मिली है। किसानों का कहना है कि बारिश होने से गेहूं की फसलों को फायदा है। यह बारिश गेहूं की फसलों में खाद का कार्य करेगी।

कोहरे का प्रकोप कम हुआ

चरखी दादरी में लगातार दूसरे दिन भी बूंदाबांदी हुई। सुबह के समय 18 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा भी चली। दो दिन हुई बूंदाबांदी से सूखी ठंड और कोहरे का प्रकोप कम हुआ है जबकि बूंदाबांदी से शहर में बिजली फॉल्ट की संख्या बढ़ने से व्यवस्था चरमरा गई है। सुबह के समय अधिकतम तापमान 18 और न्यूनतम 10 डिग्री दर्ज किया गया।

पानीपत में अल सुबह व देर रात को तेज बारिश हुई। इसके साथ ही तेज हवा चली। हवा की गति करीब 19 किलोमीटर प्रति घंटा रही। सुबह से आसमान में बादल छाए हुए हैं।मौसम में शिक्षकों ने अगले 24 घंटे बारिश का अनुमान जताया है।

रेवाड़ी में सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए हैं। कल रात के समय बूंदाबांदी हुई थी। यह बूंदाबांदी देर रात तक चली। आज भी बूंदाबांदी की संभावना बनी हुई है। तेज हवाएं चल रही हैं। अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

सोनीपत में रातभर रुक-रुक कर बारिश

रोहतक में वीरवार को मौसम साफ रहा। सुबह ही हल्की धूप निकली। ठंडी हवा चलने ठंड बनी हुई है। यातायात व्यवस्था प्रभावित रही। आज का अधिकतम तापमान 15.2 डिग्री रहेगा। सोनीपत में रातभर रुक-रुक कर बारिश होती है। न्यूनतम तापमान 10 डिग्री और अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। महेंद्रगढ़ जिले में रातभर बारिश होती रही। न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। रेवाड़ी में हल्की बूंदाबांदी जारी है। न्यूनतम तापमान 13 डिग्री और अधिकतम तापमान 19 डिग्री रहने की संभावना है।

झज्जर में बुधवार रात से वीरवार सुबह 7 बजे तक रुक-रुक कर बरसात होती रही। इसके बाद हल्की धूप निकली है। अधिकतम तापमान 19.5 और न्यूनतम 13.4 डिग्री दर्ज किया गया। हवा में नमी की आद्रता 85 प्रतिशत हैं। झज्जर जिले में औसतन 19.5 एमएम बारिश हुई हैं।बहादुरगढ़ में रात भर रुक-रुक कर कभी तेज तो कभी मंद बारिश होती रही।

इस समय आसमान में बादल छाए हुए हैं। अधिकतम तापमान 20 डिग्री तो न्यूनतम 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 12 से 18 किलोमीटर की गति से हवा चली।बहादुरगढ़ में 31.2 एमएम बारिश हुईI जींद में रात को 5 एमएम बारिश हुई है। न्यूनतम तापमान 10 और अधिकतम तापमान 20 डिग्री है। हवा की गति 16 किलोमीटर प्रति घंटा है। आसमान में बादल छाए हुए हैं। हवा में नमी की मात्रा 95 प्रतिशत है। बारिश की सभावना बनी हुई है। 

सरसों व गेंहू फसल को फायदा होगा

हिसार में वीरवार की सुबह करीब तीन बजे बारिश हुई हैं। हिसार शहर वअन्य एरिया में बारिश हुई हैं। बदलवाई होने के कारण मौसम में ठंडक है। रात तक मौसम ऐसा ही रहने की संभावना है। वीरवार को 10.3 मिलीमीटर बारिश हुईं थी। सरसों व गेंहू फसल को फायदा होगा।

कोहरे से प्रभावित 10 ट्रेनों का संचालन

कोहरे के कारण वीरवार को भी लंबी दूरी की ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहा। इस कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। रेलवे से प्राप्त जानकारी अनुसार लगभग 10 ट्रेनें 4 से 20 मिनट की देरी से गंतव्य रेलवे स्टेशन पर पहुंची। इस दौरान ट्रेन नंबर 12317 कोलकाता-अमृतसर अकालतख्त एक्सप्रेस 30 मिनट की देरी से,12407 न्यू जलपाईगुड़ी-अमृतसर कर्मभूमि एक्सप्रेस 40 मिनट, 12919 डॉ आंबेडकर नगर-कटरा मालवा एक्सप्रेस 4.20 घंटे, 12460 अमृतसर-नई दिल्ली एक्सप्रेस 20 मिनट, 22478 कटरा-नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस 20 मिनट, 14815 श्रीगंगानगर--ऋषिकेश एक्सप्रेस 40 मिनट, 12925 मुंबई-अमृतसर पश्चिम एक्सप्रेस 30 मिनट, 12474 कटरा-गांधीधाम सर्वाेदय एक्सप्रेस 30 मिनट, 04548 बठिंडा-अंबाला कैंट 30 मिनट, 15708 अमृतसर-कटिहार आम्रपाली एक्सप्रेस 20 मिनट की देरी से गंतव्य स्टेशन पर पहुंची।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed