फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Weather: Rain and hailstorm in nine districts of Haryana, possibility of rain even today

Haryana Weather: हरियाणा के नौ जिलों में बारिश के साथ ओलावृष्टि, आज भी बारिश की संभावना

Sun, 03 Mar 2024 12:26 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 03 Mar 2024 12:26 AM IST
सार

मौसम विभाग ने बताया है कि पश्चिम विक्षोभ का असर रविवार को भी रहने वाला है। रविवार को प्रदेश के कुछ जिलों में हल्की बारिश की संभावना है। उसके बाद मौसम शुष्क हो जाएगा।

विज्ञापन
Haryana Weather: Rain and hailstorm in nine districts of Haryana, possibility of rain even today
रोहतक में गिरे ओेले। - फोटो : संवाद

विस्तार

पश्चिमी विक्षोभ के कारण हरियाणा समेत उत्तर भारत में मौसम फिर से बदल गया है। शनिवार को हरियाणा में पूरा दिन बादल छाए रहे। 30 से 40 किमी प्रतिघंटे की गति से हवाएं चलती रहीं। इससे दिन का तापमान 6.7 डिग्री तक गिर गया है। इसके अलावा, नौ जिलों जींद, रोहतक, पानीपत, करनाल, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, सिरसा व फतेहाबाद में शनिवार को ओलावृष्टि भी हुई।

विज्ञापन


हिसार में 11 दिन में तीसरी बार ओले गिरे हैं। आदमपुर, उकलाना, बरवाला, बालसमंद एरिया के गांवों में सबसे अधिक ओलावृष्टि हुई है। इससे पहले 19 फरवरी को ओलावृष्टि हुई। इसके बाद एक मार्च को ओले गिरे थे। मौसम विभाग के मुताबिक, हिसार के 60, भिवानी के 70 और दादरी के 15 गांवों में ओलावृष्टि हुई।
विज्ञापन


वहीं, अंबाला में 24 एमएम, हिसार में 26 एमएम और रोहतक में 47 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई है। पानीपत में दिनभर रुक-रुक बूंदाबांदी होती रही। रोहतक में अधिकतम तापमान प्रदेश में सबसे कम 19.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से 7.6 डिग्री से कम रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फसलों को भी नुकसान, गेहूं की फसल बिछी
हिसार, भिवानी के गांवों, जींद के उचाना व नरवाना और करनाल के निसिंग और मूनक क्षेत्र में ओलावृष्टि से फसलों को काफी नुकसान हुआ है। हवाएं चलने से कई जगहों पर खेतों में खड़ी गेहूं की फसल बिछ गई। चरखी दादरी में करीब 25 हजार एकड़ से अधिक भूमि पर खड़ी सरसों व गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचने का अनुमान है।

विपक्ष ने की तुरंत गिरदावरी की मांग
पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान हुआ है। सरकार को जल्द गिरदावरी करवाकर किसानों को मुआवजा देना चाहिए। तेज हवाओं के चलते फसल गिर गई है। इसके चलते दाना कमजोर रहने व उत्पादन कम होने की आशंका है। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता किरण चौधरी ने भी फसलों की तत्काल गिरदावरी कराने और मुआवजा देने की मांग की है।


किसान को चिंता करने की जरूरत नहीं : जेपी दलाल
कृषि मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि ओलावृष्टि से फसलों में हुए नुकसान के लिए किसान को चिंता करने की जरूरत नहीं है। ओलावृष्टि से किसानों को नहीं सरकार को नुकसान हुआ है। भरपाई के लिए उपायुक्त को निर्देश दे दिए गए हैं। भिवानी में ओलावृष्टि से हुए नुकसान का आकलन करके रिपोर्ट सरकार को भिजवाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed