फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana weather News : Heat waves starts in seven districts of South Haryana from today

अभी से गर्मी का सितम : हरियाणा के इन सात जिलों में आज से चलेगी लू, कल से गिर सकता है पारा

Wed, 31 Mar 2021 01:28 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़/हिसार/नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़/हिसार/नई दिल्ली Published by: ajay kumar Updated Wed, 31 Mar 2021 01:28 AM IST
सार

  • मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी, मार्च माह में दिल्ली 76 साल में सबसे गर्म
  • अप्रैल से जून के बीच भीषण गर्मी पड़ने के आसार, कल से गिर सकता है पारा

विज्ञापन
Haryana weather News : Heat waves starts in seven districts of South Haryana from today
गर्मी का सितम - फोटो : Social Media

विस्तार

हरियाणा में मंगलवार को सीजन की सबसे अधिक गर्मी पड़ी। मौसम विभाग ने बुधवार को दक्षिण हरियाणा के जिलों में लू (हीट वेब) चलने की चेतावनी जारी की है। हालांकि एक अप्रैल से तापमान में गिरावट आ सकती है। उधर, दिल्ली में मार्च का महीना 76 वर्षों में सबसे गर्म रहा। सोमवार को दिल्ली का तापमान 40.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले 31 मार्च, 1945 को दिल्ली का तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं हरियाणा में मंगलवार को गुरुग्राम 39.2 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म रहा। प्रदेश में अधिकतम तापमान सामान्य से पांच और न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस अधिक है। 

विज्ञापन


भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में कमी आएगी। आईएमडी के क्षेत्रीय केंद्र निदेशक कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा कि गर्मी का कारण पिछले तीन दिनों से हवा की रफ्तार धीमी (सात-आठ किमी प्रति घंटा) होना और आसमान का साफ होना है। उन्होंने कहा कि दिल्ली-एनसीआर और उत्तर-पश्चिम भारत में मध्य अप्रैल से 10 जून तक तेज गर्मी पड़ेगी और लू का भी प्रकोप रहेगा। चंडीगढ़ में भी मंगलवार को तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बीते दस वर्षों में यह दूसरी बार है जब मार्च का तापमान 35 डिग्री से पार गया है।
विज्ञापन


आज इन जिलों के लिए चेतावनी जारी 
नारनौल, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, मेवात, पलवल और फरीदाबाद जिले के लिए मौसम विभाग ने बुधवार को हीट वेब की चेतावनी जारी की है। इसके साथ ही प्रदेश में अगले तीन दिन 30-40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


31 मार्च, 1945 में हिसार का पारा पहुंचा था 45.6 डिग्री
हिसार जिले में 31 मार्च, 1945 को अधिकतम तापमान 45.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, यह पिछले 76 साल का रिकॉर्ड है। बीते 10 वर्ष में अधिकतम तापमान 39.1 तक पहुंचा है। वर्ष 2017 में 39 डिग्री सेल्सियस, 2018 में 39.1 और 2019 में 37.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। 


यह वजह 
चंडीगढ़ मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्र पाल ने बताया कि राजस्थान की ओर से आ रही गर्म हवाओें से गर्मी में बढ़ोतरी हुई। मौसम में आए बदलाव की वजह से पहाड़ी इलाकों में अच्छी बारिश और कुछ ऊंचाई वाली पहाड़ियों में हल्की बर्फबारी भी हुई है। अब फिलहाल अगले एक सप्ताह तक चंडीगढ़ सहित हरियाणा और पंजाब में मौसम शुष्क बना रहेगा। अगले दो से तीन दिन गर्मी से राहत मिलेगी। उत्तर पश्चिमी हवाओं से तापमान नीचे आएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed